27.8 C
New Delhi
Sunday, November 1, 2026
HomeटेकMobile Hacking: अगर फोन में मिल रहे हैं ये 4 संकेत तो...

Mobile Hacking: अगर फोन में मिल रहे हैं ये 4 संकेत तो समझ जाइए हैक हो गया है आपका फोन!

Mobile Hacking: स्कैमर्स और हैकर्स नए-नए तरीकों से लोगों के मोबाइल में सेंध लगाकर उन्हें हैक कर लेते हैं। ज्यादातर मामलों में हैकर्स किसी वायरस या मैलवेयर के जरिए लोगों के मोबाइल हैक करते हैं। लोगों के मोबाइल में सेंध लगाने के बाद हैकर्स उनका पर्सनल डेटा चुरा लेते है और कई बार तो वे लोगों के बैंक अकाउंट तक को खाली कर देते हैं।

Mobile Hacking: टेक्नोलॉजी के इस जमाने में साइबर क्राइम की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। स्कैमर्स और हैकर्स नए-नए तरीकों से लोगों के मोबाइल में सेंध लगाकर उन्हें हैक कर लेते हैं। ज्यादातर मामलों में हैकर्स किसी वायरस या मैलवेयर के जरिए लोगों के मोबाइल हैक करते हैं।

लोगों के मोबाइल में सेंध लगाने के बाद हैकर्स उनका पर्सनल डेटा चुरा लेते है और कई बार तो वे लोगों के बैंक अकाउंट तक को खाली कर देते हैं। वहीं कई बार हैकर्स मोबाइल हैक करने के बाद यूजर्स को धमकी भरे कॉल करते हैं और पैसों की डिमांड करते हैं।

मोबाइल हैक होने पर मोबाइल में मिलते हैं संकेत:

लेकिन क्या आपको पता है कि मोबाइल में कोई वायरस आ जाने या हैक हो जाने पर फोन में कुछ संकेत मिलने लगते हैं। अगर आप इन संकेतों पर गौर करें तो आपको पता चल जाएगा कि आपका मोबाइल हैक हुआ है या नहीं। दरअसल, जब किसी फोन में हैकर्स सेंध लगाते हैं या उसे हैक करने की कोशिश करते हैं तो कुछ संकेत मिलते हैं। जानते हैं इन संकेतों के बारे में।

फोन का अचानक स्लो या हैंग हो जाना:

जब फोन में कोई मैलवेयर या वायरस की एंट्री हो जाती है तो आपका फोन जो अब तक अच्छा चल रहा था वो अचानक स्लो हो जाता है। वह इतना स्लो हो जाता है कि ऐप्स बहुत देरी में खुलती हैं या खुलती ही नहीं। ऐसी स्थिति में यूजर्स को लगता है कि उनका स्मार्टफोन हैंग हो रहा है। लेकिन आपको बता दें कि फोन में ऐसी स्थिति हैक हो जाने पर भी होती है। बार-बार मोबाइल की स्क्रीन का फ्रीज होना और फोन का क्रैश हो जाना भी हैकिंग के संकेत हो सकते हैं।

मोबाइल की बैटरी तेजी से खत्म होना:

अगर आपके फोन में कोई वायरस या फ्रॉड ऐप इंस्टॉल हो गई है तो ऐसी स्थिति में मोबाइल की बैटरी तेजी से खत्म होने लगती है। मोबाइल की बैटरी तेजी से खत्म होना भी हैकिंग का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में फोन की बैटरी सामान्य के मुकाबले तेजी से खत्म होती है। क्योंकि ये ऐप्स स्क्रीन ऑफ होने पर भी काम करते रहते हैं। साथ ही ये आपके फोन से डेटा भी चुरा रहे होते हैं। कुछ मामलों में मोबाइल के सेंसर बार-बार डिटेक्ट होने लगते हैं।

इस तरह के मैसेज आना:

अगर आपके फोन में बार-बार अकाउंट लॉगइन के कई मैसेज आने लगें तो समझ जाइए आपका फोन हैक हो गया है। ऐसी स्थिति में आप तुरंत अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को चेक करें। अगर आपको अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स में किसी संदिग्ध लॉगइन की जानकारी मिले तो आपका फोन हैक हो चुका है।

अनजान कॉल और एसएमएस:

कई बार हैकर्स और साइबर क्रीमिनल्स मोबाइल को ट्रोजन मैसेज के जरिए भी ट्रैप करते हैं। इसके अलावा हैकर्स आपके किसी करीबी के फोन को भी हैक कर सकते हैं, जिससे आपका डेटा चुरा सके। इसलिए किसी भी एसएमएस में आने वाले लिंक पर सोच समझ कर क्लिक करें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
27.8 ° C
27.8 °
27.8 °
52 %
2.2kmh
0 %
Sun
27 °
Mon
29 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular