13 C
New Delhi
Wednesday, November 18, 2026
HomeमौसमWeather Update : दिल्ली में मौसम के बदले तेवर, एमपी में बारिश...

Weather Update : दिल्ली में मौसम के बदले तेवर, एमपी में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, जानिए अन्य राज्यों का हाल

Weather Update : आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होगा। राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, सिक्किम सहित कई राज्यों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Weather Update : उत्तर भारत में लगातार मौसम बदल रहा है। सुबह और शाम को ठंड लग रही है। तो वहीं दिन में सुरज चढ़ने के साथ पारा भी चढ़ने लग गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वो दिनों में राजधानी दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में हल्की बारिश के साथ ओलावृ​ष्टि होने के आसार है। इस दौरान बारिश के साथ तेज हवा 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। इन दिनों किसानों की फसल पूरी तैयार हो गई है, ऐसे में आंधी और बारिश से उनको नुकसान होने की संभावना है।

दिल्ली में मौसम के बदले तेवर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में बदला हुआ मौसम का मिजाज देखने को मिलेगा। अब ठंड गायब होने लगी है और गर्मी का अहसास होने लगा है। आने वाले दिनों में कूलर-पंखे चलने शुरू हो जाएंगे। मौसम विभाग ने शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आज सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 70 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है। दिल्ली-एनसीआर में अगले हफ्ते और गर्मी बढ़ेगी और तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि इस दौरान कई इलाकों में हल्के बादल भी छाए रहेंगे।

एमपी में IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मध्य प्रदेश में फिर मौसम पलटी मारने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों में जबलपुर, छिंदवाड़ा सहित उज्जैन संभाग में मौसम में बदल देखने को मिलेगा। इस अवधि के कारण 40 किलोमीटर की गति से तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में आंधी के साथ बारिश, ओले गिरने की संभावना

आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में पश्चिम विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम में बदलाव हो सकता है। दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में हल्की बारिश के साथ ओलावृ​ष्टि हो सकती है। इस दौरान बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। इसके अलावा सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
13 ° C
15.1 °
13 °
94 %
1.5kmh
0 %
Wed
27 °
Thu
27 °
Fri
28 °
Sat
27 °
Sun
27 °

Most Popular