30.1 C
New Delhi
Tuesday, October 27, 2026
HomeराजनीतिMadhya Pradesh politics: मध्य प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका, सांसद अजय...

Madhya Pradesh politics: मध्य प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका, सांसद अजय प्रताप सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Madhya Pradesh politics: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह लोकसभा चुनाव में टिकट कटने की वजह से नाराज थे। बताया जा रहा है कि अजय प्रताप सिंह ने इसी वजह से बीजेपी छोड़ने का मन बनाया। अजय प्रताप सिंह ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को अपना इसतीफा भेजा है। इसके साथ ही अजय प्रताप ने अपने इस्तीफे की कॉपी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है।

Madhya Pradesh politics: थोड़ी ही देर में आज देश में आगामी लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो सकता है। बता दें कि आज चुनाव अयोग आगामी लोकसभा चुनावों के कार्यक्रम और तारीखों का ऐलान करने वाला है। इससे पहले मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बीजेपी से राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने बीजेपी पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

इस वजह से थे नाराज:

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह लोकसभा चुनाव में टिकट कटने की वजह से नाराज थे। बताया जा रहा है कि अजय प्रताप सिंह ने इसी वजह से बीजेपी छोड़ने का मन बनाया। अजय प्रताप सिंह ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को अपना इस्तीफा भेजा है। इसके साथ ही अजय प्रताप ने अपने इस्तीफे की कॉपी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है।

बीजेपी ने जारी कर दी है प्रत्याशियों की लिस्ट:

बता दें कि मध्य प्रदेश में बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर अपने सभी 29 प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में अजय प्रताप सिंह का नाम नहीं है। वहीं सीधी में बीजेपी ने राजेश मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है। बताया जा रहा है इस लिस्ट में नाम ना होने की वजह से अजय प्रताप सिंह पार्टी से नाराज हैं।

एमपी से ये हैं बीजेपी उम्मीदवारों के नाम:

बता दें कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए एमपी से अपने जिन उम्मीवारों के नामों का ऐलान किया है, उसमें सीधी सीट से राजेश मिश्रा, छिंदवाड़ा से विवेक ‘बंटी’ साहू, धार से सावित्री ठाकुर, बालाघाट से भारती पारधी, उज्जैन से अनिल फिरोजिया, इंदौर से शंकर लालवानी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

बताया जा रहा है कि अजय प्रताप सिंह सीधी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब पार्टी छोड़ने के बाद अजय प्रताप सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सीधी से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
33 %
2.7kmh
0 %
Tue
30 °
Wed
30 °
Thu
30 °
Fri
26 °
Sat
28 °

Most Popular