28 C
New Delhi
Friday, September 11, 2026
Homeधर्मGanesh Puja: भगवान गणेश जी की पूजा में भूलकर भी ना करें...

Ganesh Puja: भगवान गणेश जी की पूजा में भूलकर भी ना करें ये 3 गलतियां, नाराज हो सकते हैं बप्पा

Ganesh Puja: लोग भगवान गणपति की पूजा घर में भी करते हैं और कुछ लोग मंदिर में जाकर भी उनकी पूजा करते हैं। इस दौरान वे भगवान गणेश को लड्डू चढ़ाते हैं, फूल अर्पित करते हैं और कई लोग दुर्वा भी चढ़ाते हैं। हालांकि कई बार लोग भगवान गणपति की पूजा के दौरान गलती कर देते हैं। दरअसल, उन्हें यह पता नहीं होता कि भगवान गणेश जी को क्या अर्पित करना चाहिए और क्या नहीं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि भगवान गणपति की पूजा करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।

Ganesh Puja: भगवान गणेश को प्रथम पूज्य कहा जाता है। घर परिवार में कोई भी शुभ कार्य होने पर पर सबसे पहले गणेशजी की ही पूजा की जाती है। वहीं मांगलिक कार्यों में भी गणेशजी का पूजन सबसे पहले होता है। इसके साथ ही गणेशजी को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि गणेशजी अगर किसी से प्रसन्न हो जाएं तो उनके आशीर्वाद से जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं और जीवन सुख समृद्धि से भर जाता है। भगवान गणपति की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना करने और घर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने से जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं।

कुछ चीजें नहीं करनी चाहिए भगवान गणपति को अर्पित:

बता दें कि लोग भगवान गणपति की पूजा घर में भी करते हैं और कुछ लोग मंदिर में जाकर भी उनकी पूजा करते हैं। इस दौरान वे भगवान गणेश को लड्डू चढ़ाते हैं, फूल अर्पित करते हैं और कई लोग दुर्वा भी चढ़ाते हैं। हालांकि कई बार लोग भगवान गणपति की पूजा के दौरान गलती कर देते हैं। दरअसल, उन्हें यह पता नहीं होता कि भगवान गणेश जी को क्या अर्पित करना चाहिए और क्या नहीं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि भगवान गणपति की पूजा करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।

ना अर्पित करें तुलसी:

सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है और इसका विशेष महत्व बताया गया है। बता दें कि भगवान विष्णु को तुलसी अतिप्रिय है। ऐसे में जब भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है तो तुलसी का प्रयोग अवश्य किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि भगवान गणपति पूजा आराधना करने में तुलसी दल को अर्पित नहीं किया जाता। ऐसा करना वर्जित माना जाता है।

दरअसल, इसके पीछे कई धार्मिक मान्यताएं और कथाएं हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश ने एक बार तुलसी के विवाह के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। इसके बाद गणेश जी को तुलसी ने दो विवाह का श्राप दे दिया था। इसी कारण भगवान गणेश जी की पूजा में तुलसी अर्पित नहीं की जाती।

अक्षत चढ़ाते समय ध्यान रखें यह बात:

भगवान गणपति की पूजा करते समय एक बात का और विशेष ध्यान रखना चाहिए। दरअसल गणपतिजी को कभी भी टूटे हुए अक्षत यानी टूटे हुए चावल नहीं चढ़ाने चाहिए। हिंदू धर्म के अनुसार, अक्षत का अर्थ होता है, जिसकी कोई क्षती ना हुई हो यानी जो पूरा हो। ऐसे में पूजा पाठ में साबूत चावल का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में आप भी ध्यान रखें कि गणपति जी को कभी भी टूटे हुए अक्षत ना चढ़ाएं

केतकी का फूल:

गणपत बप्पा की पूजा करते समय इस बात का ध्यान देना चाहिए कि उन्हें केतकी के फूल भूलकर भी अर्पित ना करें। धार्मिक मान्याताओं के अनुसार, सिर्फ भगवान गणेशजी को ही नहीं बल्कि उनके पिता भोलेनाथ को भी केतकी के फूल अर्पिक करना अशुभ माना जाता है। इसी वजह से गणेश को भी केतकी के फूल चढ़ाना वर्जित है। केतकी के फूलों के अलावा भगवान गणेश की पूजा में सफेद फूल, सफेद रंग के वस्त्र, सफेद जनेऊ, सफेद चंदन. इत्यादि अर्पित नहीं करना चाहिए।

RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
28 ° C
29.1 °
28 °
89 %
1kmh
23 %
Thu
29 °
Fri
33 °
Sat
31 °
Sun
36 °
Mon
35 °

Most Popular