25.5 C
New Delhi
Monday, October 26, 2026
HomeटेकMotorola: भारत में जल्द लॉन्च होगा मोटोरोला का नया समार्टफोन, लीक हुए...

Motorola: भारत में जल्द लॉन्च होगा मोटोरोला का नया समार्टफोन, लीक हुए फीचर्स

Motorola: मोटोरोला ने फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाला फोन Motorola Edge 50 Pro हो सकता है। मोटोरोला के आगामी मॉडल की अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बता दें हाल ही में कंपनी ने अपने दो स्मार्टफोन Moto G (2024) और Moto G Power 5G (2024) को लॉन्च किया है। अब कंपनी एज 40 सीरीज के लॉन्च के बाद एज 50 सीरीज की भी तैयारी कर रही है।

Motorola: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला 3 अप्रैल को भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। हालाँकि मोटोरोला ने फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाला फोन Motorola Edge 50 Pro हो सकता है। मोटोरोला के आगामी मॉडल की अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बता दें हाल ही में कंपनी ने अपने दो स्मार्टफोन Moto G (2024) और Moto G Power 5G (2024) को लॉन्च किया है। अब कंपनी एज 40 सीरीज के लॉन्च के बाद एज 50 सीरीज की भी तैयारी कर रही है। कंपनी ने देश में एक लॉन्च इवेंट की घोषणा की है, लेकिन अभी इसका अधिक विवरण नहीं दिया गया है।

लीक हुए फीचर्स:

कई लीक रिपोर्ट्स में मोटोरोला के अपकमिंग फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार, यह फ़ोन तीन रंगों (ब्लैक, पर्पल और व्हाइट) में उपलब्ध हो सकता है| इस फ़ोन में दो कैमरे भी होंगे। जिसमें से एक टेलीफोटो लेंस और दूसरा वाइड एंगल कैमरा भी होगा। 50MP प्राइमरी कैमरा फोन के कैमरा सेटअप के साथ आने वाले इस फ़ोन का डिस्प्ले 6.7 इंच और रिफ्रेश रेट 165 Hz होगा। फोन में क्वालकॉम Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट होने की भी उम्मीद है। फोन में रैम 12 जीबी रैम दी जा सकती है। पावर के लिए इसमें 4500mAh की दमदार बैटरी भी दी जाएगी| 125W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है ।

दिल्ली में होगा इवेंट:

कंपनी ने अपने इस आगामी फोन के इन्विटेशन पोस्ट करना शुरू कर दिया है। Motorola India ने एक प्रेस नोट में “Save the Date” हेडर के साथ 3 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम की घोषणा की है। इस फोन का उद्घाटन नई दिल्ली में होने वाले एक इवेंट में होगा। कम्पनी के इन्विटेशन से अंदाजा लगाया जा रहा है की यह फ़ोन AI फीचर को सपोर्ट करेगा। इसलिए मोटोरोला का यह नया फोन फ्लैगशिप श्रृंखला में शामिल हो सकता है।

मिल सकता है AI फीचर:

बता दे कि Motorola ने हाल ही “AI मोबाइल फोन” के तौर पर चीन में Moto X50 Ultra के अपकमिंग लॉन्च का टीज किया है। ऐसी अटकलें लगायी जा रही है कि चीन के बाहर यह मॉडल Motorola Edge 50 Pro के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि इस इनविटेशन नोट में कुछ ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है ,लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह इनविटेशन मोटोरोला के इस नए फोन की लॉन्चिंग का हो सकता है। साथ ही कम्पनी ने जल्द ही अधिक जानकारी और इंवीटेशन मिलने की बात भी कही है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
22 %
2.5kmh
0 %
Mon
31 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
31 °
Fri
31 °

Most Popular