25.1 C
New Delhi
Monday, November 2, 2026
HomeदेशTejas Aircraft: पहली बार क्रैश हुआ भारतीय वायुसेना का लडाकू विमान तेजस,...

Tejas Aircraft: पहली बार क्रैश हुआ भारतीय वायुसेना का लडाकू विमान तेजस, पायलट सुरक्षित

Tejas Aircraft: इस हादसे के बाद सेना ने इस मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का ऑर्डर दिया है। बताया जा रहा है कि भारतीय वायुसेना का विमान तेजस सीधा एक छात्रवास में जा गिरा। इसके बाद उसमें ब्लास्ट हो गया। वहीं एक अधिकारी ने बताया कि विमान में मौजूद पायलट सुरक्षित है।

Tejas Aircraft: राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को भारतीय सेना का एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। भारतीय वायुसेना का जो एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ है, वह लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस था। यह दुर्घटना जैसलमेर शहर में लक्ष्मीचंद सांवल कॉलोनी के पास हुई। हालांकि इसमें पायलट सुरक्षित बच गया।

हादसा होने से पहले पायलट ने खुद को सही समय पर प्लेन से इजेक्ट कर लिया था। बता दें कि भारतीय वायुसेना के एयरक्राफ्ट तेजस के साथ ऐसा हादसा पहली बार हुआ है। हादसे के समय एयरक्राफ्ट ऑपरेशनल ट्रेनिंग पर था। बता दें कि तेजस को भारतीय वायु सेना में 2016 में शामिल किया गया था।

कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का ऑर्डर:

तेजस के साथ हुए इस हादसे के बाद सेना ने इस मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का ऑर्डर दिया है। बताया जा रहा है कि भारतीय वायुसेना का विमान तेजस सीधा एक छात्रवास में जा गिरा। इसके बाद उसमें ब्लास्ट हो गया। वहीं एक अधिकारी ने बताया कि विमान में मौजूद पायलट सुरक्षित है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के वक्त मौजूद एक शख्स ने बताया कि वह पास ही खड़ा था तभी पायलट विमान से बाहर निकल गया। शख्स ने बताया कि उसने एक पैराशूट खुला देखा। इसके बाद प्लेन जमीन पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसने बताया कि गिरने के बाद प्लेन में जोरदार विस्फोट हुआ।

एयरफोर्स ने एक्स पर किया पोस्ट:

इस घटना के बाद एयरफोर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय वायुसेना का एक तेजस विमान ऑपरेशनल ट्रेनिंग उड़ान के वक्त जैसलमेर में क्रैश हो गया। आगे उन्होंने पोस्ट में लिखा कि पायलट को सुरक्षित बाहर निकल गया है। साथ ही पोस्ट में बताया गया कि इस दुर्घटना का पता लगाने के लिए सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया है।

हनुमानगढ़ में भी हुआ था ऐसा हादसा:

बता दें कि राजस्थान में पिछले वर्ष भी इस तरह का हादसा हुआ था। दरअसल, वर्ष 2023 में राजस्थान के हनुमानगढ़ में एयरफोर्स का एक MiG-21 विमान क्रैश हो गया था। वह मिग 21 विमान क्रैश होकर रिहायशी इलाके में गिरा था। उस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं विमान में दो पायलट सवार थे। दोनों पायलट ने विमान क्रैश होने से पहले खुद को सुरक्षित रूप से इजेक्ट कर लिया था। बता दें कि मिग 21 ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी और हनुमानगढ़ के बहलोलनगर में क्रैश हो गया था।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.1 ° C
25.1 °
25.1 °
51 %
2.2kmh
0 %
Mon
23 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
33 °
Fri
33 °

Most Popular