34 C
New Delhi
Tuesday, September 15, 2026
HomeफैशनManushi Chhillar Photo: ब्लैकलेस ब्लाउज-परफेक्ट फिगर में मानुषी छिल्लर का क़हर

Manushi Chhillar Photo: ब्लैकलेस ब्लाउज-परफेक्ट फिगर में मानुषी छिल्लर का क़हर

Manushi Chhillar Photo: अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फ़ंक्शन में गोल्डन एंड ऑफ व्हाइट लहंगे में अप्सरा जैसी खूबसूरत दिखीं मानुषी छिल्लर।

Manushi Chhillar Photo: पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश अंदाज के लिए पहचानी जाती है। एक्ट्रेस के हर अंदाज को फैंस बेहद पसंद करते हैं। एक बार फिर से मानुषी ने फैंस को अपना दीवाना बना लिया है।

मानुषी छिल्लर ने भी बाक़ी सेलेब्स की तरह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फ़ंक्शन में शिरकत की। इस दौरान मानुषी ट्रेडिशनल ड्रेस में नज़र आईं। उनकी खूबसूरती और लुक्स के क़ायल फैंस उनकी इन लेटेस्ट तस्वीरों पर लगातार कमेंट्स और इमोजी भेज रहे हैं। 

मानुषी ने ख़ुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें देखकर फैंस दीवाने हो रहे हैं।मानुषी छिल्लर की इन सभी तस्वीरों में गजब की अदाएं दिखाती नजर आईं।

अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए मानुषी ने ऑफ व्हाइट लहंगा पहना। जिसके साथ उन्होंने हैवी वर्क का गोल्डन बैकलेस ब्लाउज पहना। मानुषी अपने ब्लैकलेस ब्लाउज और परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

इस आउटफिट के साथ मानुषी ने मैचिंग बैग कैरी किया। साथ ही उन्होंने हैवी गोल्डन ज्वैलरी पहनी हुई है। एक्ट्रेस ने नेकलेस, माँग टिका और ईयररिंग्स पहने हुए हैं।

इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने बालों को खुला रखा है और ग्लोई न्यूड मेकअप किया है। इस लुक में मानुषी वाकई काफी खूबसूरत लग रही हैं।

मानुषी के इस लुक पर फैंस फिदा हो गए हैं और उनकी तारीफों के पुल बांधते थक नहीं रहे हैं। एक फ़ैन ने लिखा ‘दुनिया की सबसे सुंदर लड़की’। बता दें कि मानुषी हाल ही में फिल्म ‘ऑपरेशन वैलेंटाइन’ में नजर आई थीं।

ये फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
34 ° C
34 °
33.1 °
62 %
1.5kmh
93 %
Tue
33 °
Wed
38 °
Thu
37 °
Fri
37 °
Sat
37 °

Most Popular