30 C
New Delhi
Thursday, September 10, 2026
HomeएंटरटेनमेंटAjay Devgn: 2024 में अजय देवगन की ये जबरदस्त फिल्में कर सकती...

Ajay Devgn: 2024 में अजय देवगन की ये जबरदस्त फिल्में कर सकती है धमाल

Ajay Devgn: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की कई फिल्में साल 2024 में रिलीज़ होने वाली है। ये सभी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर मचा सकती है तहलका।

Ajay Devgn: हाल ही में अजय देवगन की फ़िल्म शैतान रिलीज़ हुई है। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस कर रही है। इस साल अजय देवगन की कुछ और फिल्में आने वाली हैं जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार हैं।

शैतान – इस साल अजय देवगन की पहली रिलीज़ फ़िल्म है शैतान। फिल्म शैतान 8 मार्च यानी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन, ज्योतिका और आर माधवन अहम रोल में नजर आए। इस फ़िल्म ने रिलीज़ होते ही बाक़ी फ़िल्मों को पछाड़ दिया है। यह एक ऐसे परिवार की कहानी है जो जादू-टोने के कारण शैतानी शक्ति में फंस जाता है। ये एक हॉरर फिल्म है और इसे फैमिली के साथ देखा जा सकता है।

मैदान– फिल्म ‘मैदान’ इस साल ईद पर रिलीज होगी। इसकी रिलीज डेट सामने तो नहीं आई है लेकिन खबर है कि इस साल ईद 15, 16 या 17 अप्रैल को हो सकती है।

इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जो कि फैंस को बेहद पसंद आया।

सिंघम अगेन– रोहित शेट्टी की सुपरहिट कॉप फ्रेंचाइजी सिंघम का तीसरा पार्ट ‘सिंघम अगेन’ इस स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में हर बार की तरह अजय देवगन पुलिस ऑफिसर के रोल में नज़र आएँगे, जैसे कि अजय पहले के दो पार्ट में नज़र आ चुके हैं। लेकिन इस फ़िल्म के लीड हीरो होंगे रणवीर सिंह और साथ ही फ़िल्म में विलेन के रोल में अर्जुन कपूर नज़र आएँगे। इस फ़िल्म में अजय देवगन, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह के अलावा टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर जैसे कई सितारे नजर आएंगे। कई स्टार्स से सजी इस फ़िल्म का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है।

औरों में कहां दम था- अजय देवगन और तबू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ 26 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी। इस फिल्म में एक बार फिर तबू और अजय देवगन की जोड़ी साथ में नज़र आएगी। इसके पहले ये कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। इस फ़िल्म से पहले दोनों फ़िल्म ‘भोला’ में नज़र आए थे। इस फ़िल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर काफ़ी अच्छा रिस्पांस मिला था।

इसके अलावा भी अजय देवगन की कई धमाकेदार फ़िल्में रिलीज़ होगी। इनमें शामिल है ‘रेड 2’, ‘दे दे प्यार दे 2’, और  ‘दृश्यम ’ जैसी फिल्में शामिल हैं जिनके पिछले पार्ट्स सुपरहिट रहे हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30 ° C
31.1 °
30 °
79 %
1kmh
0 %
Thu
30 °
Fri
36 °
Sat
33 °
Sun
34 °
Mon
35 °

Most Popular