18.1 C
New Delhi
Friday, November 6, 2026
HomeएंटरटेनमेंटSara Ali Khan: फिल्म प्रमोशन के दौरान हुआ सारा के साथ हादसा,...

Sara Ali Khan: फिल्म प्रमोशन के दौरान हुआ सारा के साथ हादसा, सदमे में है पूरी टीम

Sara Ali Khan: फिल्म प्रमोशन के दौरान सारा अली खान का जला पेट, वीडियो में दिखाई हालत और सुनाई आपबीती।

Sara Ali Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी एक्ट्रेस या एक्टर को फ़िल्म शूटिंग के वक़्त चोट लगी हो। लेकिन जब भी ऐसा कुछ हादसा होता है तो उस एक्ट्रेस के चाहनेवाले ज़रूर परेशान-हैरान हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ हादसा बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ भी हुआ।

दरअसल, सारा अली खान अपनी फ़िल्म मर्डर मुबारक का प्रमोशन कर रहीं थीं और उस वक़्त उनका पेट जल गया। जिसकी वजह से सारा को काफ़ी तकलीफ़ हुई और उनकी इस तकलीफ़ को देखकर उनकी पूरी टीम कुछ ज़्यादा ही पैनिक हो गई। और बुरी तरह घबरा गई। इस बात का खुलासा ख़ुद सारा ने किया। उन्होंने बताया कि ‘मर्डर मुबारक’ और ‘ऐ वतन मेरे वतन’ के प्रमोशन के दौरान यह घटना घटित हुई। 

सारा ने एक वीडियो के ज़रिए अपनी आपबीती सुनाई। एक्ट्रेस ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बताया कि वह फ़िल्म प्रमोशन के दौरान कैसे जल गईं। इस वीडियो में सारा अपने मेकअप रूम में बैठी नज़र आ रहीं हैं और अपना जला हुआ पेट दिखाया और फनी अंदाज में पूरा मामला समझाया।

हालाँकि सारा अली खान का यह शायराना अंदाज देखने के बाद भी उनके फैंस को उनकी काफ़ी चिंता हो रही है। तो वहीं कुछ यूज़र्स इस हादसे को बस एक पब्लिसिटी स्टंट बता रहे है। तो कुछ फैंस उन्हें लगातार उनकी सोशल मीडिया साइट पर उनका हाल-चाल पता कर रहे है और उन्हें खूब हार्ट इमोजी और रेस्ट करने की सलाह दे रहे हैं।

बता दें कि सारा अली खान के साथ यह हादसा उनकी फ़िल्म ‘मर्डर मुबारक’, ‘ऐ वतन मेरे वतन’ के प्रमोशन के दौरान हुआ। इस बात को सारा ने एक वीडियो के ज़रिए शायराना अंदाज में बताया। सारा इस वीडियो में यह बोलती नज़र आईं ‘जब आप कर रहे हो दो फिल्मों का प्रमोशन, हो जाता है ऐसा कमोशन। अब क्या करें, जल गया मेरा पेट, हो गई मैं लेट और सबको करना पड़ा वेट।’ सारा ने वीडियो शेयर कर लिखा कि उन्हें सबक मिल गया है। बस यही कह सकती हैं किस्मत खराब थी।’

सारा के इस वीडियो पर फैंस के काफी कमेंट आ रहे हैं। बुआ सबा पटौदी ने भी रिएक्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘झरना एक स्टार है। उम्मीद है ज्यादा नहीं जला होगा। अपना ख्याल रखो। तुम्हारे जल्द ठीक होने की कामना करती हूं। प्रमोशन के लिए शुभकामनाएं। ‘मर्डर मुबारक’ देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।’

बता दें कि सारा की फ़िल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ 21 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। ‘ऐ वतन मेरे वतन’ 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन पर आधारित है, जिसमें सारा उस ऊषा नाम की एक स्वतंत्रता सेनानी के किरदार में नज़र आएँगी। जिसने अंग्रेजों से लड़ाई के दौरान छुपकर रेडियो चलाया था। यह फ़िल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में डबिंग के साथ देखी जा सकती है। इस फिल्म से पहले यानी की 15 मार्च को सारा की एक और फ़िल्म ‘मर्डर मुबारक’ रिलीज़ होगी। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे। 

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
18.1 ° C
18.1 °
18.1 °
27 %
1.9kmh
0 %
Fri
30 °
Sat
30 °
Sun
32 °
Mon
31 °
Tue
30 °

Most Popular