30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
HomeऑटोMahindra XUV300 Facelift: महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट जल्द होगी लॉन्च, ऐसे होंगे इसके...

Mahindra XUV300 Facelift: महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट जल्द होगी लॉन्च, ऐसे होंगे इसके फीचर्स

Mahindra XUV300 Facelift: कम्पनी अपनी इस मोस्ट डिमांडिंग एसयूवी की बिक्री को और भी बढ़ाने के लिए अब इसमें कई तरह के नए अपडेट्स को शामिल करने की तैयारी में लगी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, XUV 300 में मिड-लाइफ अपडेट को शामिल किया जा सकता है।

Mahindra XUV300 Facelift : महिंद्रा की सबसे लोकप्रिय एक्सयूवी 300 सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी का भारतीय ऑटोमार्केट में काफी डिमांड है। इस डिमांड को देखते हुए, कंपनी अब इसका फेसलिफ्ट मॉडल पेश करने जा रही है। कम्पनी अपनी इस मोस्ट डिमांडिंग एसयूवी की बिक्री को और भी बढ़ाने के लिए अब इसमें कई तरह के नए अपडेट्स को शामिल करने की तैयारी में लगी हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, XUV 300 में मिड-लाइफ अपडेट को शामिल किया जा सकता है। कम्पनी ने मौजूदा मॉडल को बनाने पर रोक लगाने से लेकर इसकी कोई भी नई बुकिंग लेना भी पूरी तरह से बंद कर दिया है, ताकि वह अपने इस नवीन सेगमेंट की मार्केट में एक पॉपुलर और मजबूत जगह बनाने में सक्षम हो सके।

2024 महिंद्रा XUV300 विशेषताएं:

2024 महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट मॉडल के नवीनतम संस्करण में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 360-डिग्री कैमरा, रियर एयर-कॉन वेंट और पैनोरमिक सनरूफ शामिल होगी। साथ ही एक ड्यूल 10.25-इंच स्क्रीन वाला नवीनतम डिजाइंड डैशबोर्ड भी इस एक्सयूवी के अपडेट्स में शामिल किया जा सकता है। इस डैशबोर्ड में शामिल दो में से एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एवं दूसरी स्क्रीन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगी ।

2024 महिंद्रा XUV300 पावरट्रेन:

महिंद्रा ने अपने आगामी XUV300 फेसलिफ्ट मॉडल को और भी बेहतर बनाने के लिए पावरट्रेन के फीचर्स और डिजाइन में काफी बदलाव किया है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे 6-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स तथा 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ मार्केट में लॉन्च कर सकती है। इस बात का अनुमान है कि इस एक्सयूवी का इंजन लाइनअप इसके मौजूदा प्री-फेसलिफ्ट मॉडल के समान होगा।

कंपनी ने इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में आइसिन-सोर्स्ड 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिल को भी शामिल किया है। साथ ही इस नए मॉडल में 1.2 लिटर टर्बो पेट्रोल इंजन वाले एक नए ट्रांसमिशन, जो 131 bhp की शक्ति उत्पन्न करने की क्षमता रखता हैं को भी शामिल किया गया है

कैसा होगा नई महिंद्रा XUV300 का डिजाइन:

लॉन्च से पहले ही इस एसयूवी के डिज़ाइन में किए गए बदलाव की जानकारी सामने आ चुकी हैं। इस नए डिज़ाइन में अलॉय व्हील्स, सी-शेप एलईडी टेललैंप और पूरी तरह से एलईडी लाइट बार के साथ टेलगेट जैसे कई लाजवाब अपडेट होने की उम्मीद की जा रही है।

इसके साथ ही कार के बम्पर में कुछ छोटे-छोटे बदलाव भी किए जा सकते हैं। इस बदलाव से पहले की तुलना में कहीं अधिक एंगुलर फ्रंट फेसिया मिलने की उम्मीद है, जिसमें XUV 300 फेसलिफ्ट मॉडल में अपडेटेड हेडलैंप असेंबली, रीस्टाइल्ड ड्रॉप-डाउन एलईडी डीआरएल और बड़े सेंट्रल एयर इनटेक के साथ एक नया टू-पार्ट ग्रिल शामिल किया गया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
39 %
2.1kmh
75 %
Sat
29 °
Sun
32 °
Mon
33 °
Tue
35 °
Wed
32 °

Most Popular