28.1 C
New Delhi
Sunday, November 1, 2026
HomeएंटरटेनमेंटRadhika-Anant Pre Wedding: अंबानी परिवार के फ़ंक्शन में झूमा पूरा बॉलीवुड!

Radhika-Anant Pre Wedding: अंबानी परिवार के फ़ंक्शन में झूमा पूरा बॉलीवुड!

Radhika-Anant Pre Wedding: राधिका-अनंत के प्री-वेडिंग फंक्शन में झूम उठा पूरा बॉलीवुड। शाहरुख़ खान, आमिर खान, सलमान खान से लेकर दीपिका-रणवीर और कई बी-टाउन सेलेब्स ने लगाए ज़ोरदार ठुमके।

Radhika-Anant Pre Wedding: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग सेरेमनी में सभी बॉलीवुड सितारों ने अपने डांस के ज़रिए ऐसा समाँ बांधा की लोगों की निगाहें खुली की खुली रह गई। दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह के साथ शानदार डांस किया। इस वीडियो में प्रेग्नेंट दीपिका-रणवीर सिंह धमाकेदार परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रहें हैं। इस दौरान दीपिका गोल्डन कलर का लहंगा पहने हुए नजर आईं तो वहीं रणवीर को ब्लू कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम दिखे।

आज पूरा सोशल मीडिया अंबानी परिवार के प्री-वेडिंग फ़ंक्शन से भरा हुआ है। ज़्यादातर बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की और जमकर डांस किया। इस मौक़े पर हॉलीवुड-बॉलीवुड की तमाा दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। उन सभी का यह वीडियो और फ़ोटोज़ तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इस मौके पर बेबो ने भी जमकर ठुमके लगाए।

जो काम बॉलीवुड का कोई निर्देशक-निर्माता नहीं करा पाया वो काम मुकेश अंबानी ने कर दिखाया। उन्होंने एक ही मंच पर बॉलीवुड के तीनों खान को एक साथ नचाया। इस ग्रैंड संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड के तीनों खान ने एकसाथ धमाकेदार परफॉर्मस दी। तीनों खान अपने डांस हुक स्टेप्स करते नज़र आए।

इस मौक़े पर जब रिहाना ने परफ़ॉर्मेंस दी थी तो उनके साथ जान्हवी कपूर ने भी ज़ोरदार ठुमके लगाए। उनका यह वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। उनका यह वीडियो उन्होंने ख़ुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। हालाँकि रिहाना अब विदेश जा चुकीं हैं।

इस मौक़े पर कपूर सिस्टर्स ने भी जमकर धमाल मचाया। करिश्मा कपूर, ख़ुशी कपूर, जान्हवी कपूर सहित करीना कपूर ने भी इस फ़ंक्शन में ज़ोरदार डांस परफ़ॉर्मेंस दी। जितना इस फ़ंक्शन को वहाँ पर मौजूद मेहमानों ने एंज़ॉय किया उतना ही उनके फैंस ने इसे सोशल मीडिया पर देखकर लुत्फ उठाया।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
50 %
2.6kmh
0 %
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular