24 C
New Delhi
Sunday, November 1, 2026
Homeपर्सनल फाइनेंसNPS: रिटायरमेंट के बचे सिर्फ 20 साल, अभी भी पा सकते हैं...

NPS: रिटायरमेंट के बचे सिर्फ 20 साल, अभी भी पा सकते हैं 50,000 मासिक पेंशन, जानिए पूरा गणित

NPS: रिटायरमेंट के लिए जितनी जल्दी निवेश शुरू करेंगे, उतना अच्छा रहेगा। नेशनल पेंशन सिस्टम की इक्विटी श्रेणी में हर माह 10,000 रुपए निवेश कर रिटायरमेंट के बाद 50,000 रुपए पेंशन पा सकते हैं।

NPS: हर कोई चाहता है कि बुढ़ापे में किसी पर बोझ नहीं बने। कई लोग पहले ही अपनी रिटायरमेंट प्लानिंग कर लेते है। ताकि उम्र ढलने के बाद किसी कि आगे हाथ नहीं फैलाने पड़े। अगर आप भी रिटायरमेंट को लेकर विचार कर रहे है तो आपके लिए बहुत काम की है। जानकारों के अनुसार रिटायरमेंट के लिए जितनी जल्दी निवेश शुरू करेंगे, उतना ही बढ़िया रहता है। यदि आपकी उम्र 40 साल हो चुकी है और अब तक रिटायरमेंट के लिए बचत शुरू नहीं किया है तो टेंशन लेने की जरूरत है। नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) की इक्विटी श्रेणी में हर माह 10,000 रुपए निवेश कर सकते है और रिटायरमेंट के बाद 50,000 रुपए पेंशन ले सकते है।

कौन कर सकता है निवेश

नेशनल पेंशन स्‍कीम के तहत कोई भी भारतीय नागरिक (सरकारी कर्मचारी या निजी सेक्‍टर का कर्मचारी) इसमें निवेश कर सकते है। आवदेन करने वाले की उम्र 18 साल से 70 के बीच होना चाहिए। इस योजना में 20 साल तक निवेश करना जरूरी है। खाता खुलने के बाद 60 साल की उम्र तक या मैच्योरिटी तक इसमें जमा करना पड़ता है। एनपीएस में एकमुश्त राशि को सिस्टेमैटिक विड्रॉअल प्लान (एसडब्ल्यूपी) के जरिए विभिन्न अवधियों में निकाला जा सकता है।

सालाना औसत रिटर्न

  • 50,000 मासिक पेंशन का कैलकुलेशन
  • निवेश शुरू करने की उम्र: 40
  • साल मंथली निवेश राशिः 10,000 रुपए
  • 20 साल में कुल निवेश: 24 लाख रुपए
  • निवेश पर अनुमानित रिटर्न: 12 प्रतिशत सालाना
  • कुल कॉपरस: 99.91 लाख रुपए
  • एकमुश्त भुगतान 60 लाख
  • राशि: 39.91 लाख एन्यूटी पर 39
  • रिटर्न: 8 प्रतिशत सालाना
  • एन्युटी से मासिक पेंशनः 26,644 रुपए

ये है प्लानिंग

रिटायरमेंट पर जो आपको एकमुश्त भुगतान राशि के 60 लाख रुपए मिलेंगे, उसमें से 10 लाख रुपए इमरजेंसी के लिए अपने बैंक अकाउंट में छोड सकते हैं। बचे 50 लाख को सिस्टेमेटिक विड्रॉअल प्लान (एसडब्ल्यूपी) के जरिए किसी अच्छे इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश कर मोटा रिटर्न पा सकते हैं।

जानिए गणित

निवेश राशि: 50 लाख रुपए
अनुमानित रिटर्न: 10 प्रतिशत सालाना
मंथली विड्रॉअल: 23,400 रुपए
अवधिः 20 साल
फाइनल वैल्यू: 1.87 करोड़ रुपए
कुल पेंशनः (26,644+23,400)= 50,044 रुपए
(रिटायरमेंट के बाद अगले 20 साल तक हर महीने 23.400 रुपए निकालने के बाद भी आपके म्यूचुअल फंड खाते में 1.87 करोड़ रुपए बचे रहेंगे)

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
24 ° C
24.1 °
24 °
78 %
3.1kmh
0 %
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
33 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular