21.2 C
New Delhi
Friday, October 30, 2026
Homeउत्तराखंडUKPSC Exam : उत्तराखंड PCS मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें...

UKPSC Exam : उत्तराखंड PCS मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें सफल अभ्यर्थियों की लिस्ट, जानिए कब होगा इंटरव्यू

UKPSC Exam : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट लंबे इंतजार के बाद जारी हो गया।

UKPSC Exam : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 की मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। पीसीएस 2021 की लिखित परीक्षा में 1,111 अभ्यर्थियों को सफल हुए है। आयोग ने यह परीक्षा पिछले साल 23 फरवरी से 26 फरवरी के बीच कराई थी। तब से लगातार अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग कर रहे थे। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही साक्षात्कार परीक्षा में प्रतिभाग कर सकेंगे।

मुख्य लिखित परीक्षा में 1111 अभ्यर्थी सफल

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने कहा कि पीसीएस 2021 की मुख्य लिखित परीक्षा में 1111 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए है। उन्होंने बताया कि इन सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। आयोग की ओर से सुमेचित पद सहित करीब 26 विभागों में खाली पदों पर यह परीक्षा आयोजित की गई है।

इंटरव्यू के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
https://psc.uk.gov.in/candidate-corner/results

अब आयोग इंटरव्यू के लिए बुलाएगा

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट एक साल के बाद घोषित किया गया है। मुख्य लिखित परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थी इंटरव्यू परीक्षा में भाग ले सकते है। सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि साक्षात्कार परीक्षा के लिए सफल घोषित अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 18 मार्च से किया जाना प्रस्तावित किया गया है।

अंतिम चयन परिणाम की सूची वेबसाइट पर होगी जारी

मुख्य लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को अब आयोग साक्षात्कार कराएगा। उसके बाद पीसीएस परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी होगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही साक्षात्कार परीक्षा में प्रतिभाग कर सकेंगे। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और कट ऑफ मार्क्स की सूची अंतिम चयन परिणाम के साथ आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
21.2 ° C
21.2 °
21.2 °
87 %
1.4kmh
100 %
Fri
21 °
Sat
26 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
33 °

Most Popular