29.1 C
New Delhi
Thursday, August 20, 2026
HomeएंटरटेनमेंटSouth Stars Privet Jet: ये साउथ स्टार्स हैं प्राइवेट जेट के मालिक,...

South Stars Privet Jet: ये साउथ स्टार्स हैं प्राइवेट जेट के मालिक, जीते हैं लग्जरी लाइफ

South Stars Privet Jet: साउथ सुपरस्टार राम चरण से लेकर नयनतारा, महेश बाबू तक कई साउथ स्टार्स के पास है खुद का प्राइवेट जेट, जीते हैं लग्जरी लाइफ।

South Stars Privet Jet: ज्यादातरसाउथ कलाकार अब बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ रहें हैं। जिससे यह साफ हो रहा है कि उनकी डिमांड अब बॉलीवुड में काफी बढ़ गई है। यही वजह है कि यह टॉलीवुड स्टार्स एक फिल्म को करने के लिए करोड़ों रुपए वसूलते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे साउथ सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो खुद का लग्जरी प्राइवेट जेट रखते हैं। 

इस लिस्ट में पहला नाम साउथ के सुपरस्टार राम चरण का है। ऑस्कर वीनर राम चरण काफी पॉपुलर हैं और अपनी फिल्मों से करोड़ों रुपये कमाते हैं। पैन इंडिया एक्टर के पास खुद का प्राइवेट एयरप्लेन हैं। राम चरण अपनी पत्नी उपासना और बच्चे के साथ इसी प्लेन से सफर करते हैं।

पुष्पा 2 फ़ेम एक्टर अल्लू अर्जुन भी काफी पॉपुलर स्टार हैं। इस फ़िल्म के बाद तो उनकी फ़ैन फॉलोइंग कुछ ज़्यादा ही बढ़ गई है। उनके लिए फैंस दीवाने रहते हैं। एक्टर के पास भी खुद का प्राइवेट जेट है। वो अपनी फैमिली के साथ अक्सर इससे सफर करते नजर आते हैं। बल्कि वह अपनी पर्सनल लाइफ़ फ़ोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर करते हैं।

साउथ की फीमेल सुपरस्टार नयनतारा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। नयनतारा हाल ही में फ़िल्म जवान में नज़र आईं थीं। इस फ़िल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद भी किया। लेकिन क्या आपको यह पता है कि एक्ट्रेस निजी जिंदगी में काफी लग्जरी लाइफ जीती हैं। उनके पास भी अपना प्राइवेट जेट है जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये है।

साउथ के मोस्ट हैंडसम और टैलेंटेड एक्टर महेश बाबू भी खुद का प्राइवेट प्लेन रखते हैं। एक्टर इस जेट का इस्तेमाल अपनी फैमिली और बिजनेस ट्रिप के लिए करते हैं। महेश की फ़िल्मों का फैंस बेसब्री से इंतज़ार करते हैं।

आरआरआर स्टार जूनियर एनटीआर के पास भी खुद का प्राइवेट जेट रखते है। जिसकी कीमत करीब 8 करोड़ रुपये के आस पास है।

नागार्जुन साउथ के सबसे अमीर एक्टर में से एक है। ऐसे में जाहिर है कि उनके पास भी खुद का प्राइवेट प्लेन होना लाजमी है। वो अक्सर अपने जेट में सफर करते नजर आते हैं। बाहुबली फ़ेम स्टार प्रभास अपनी हर एक फिल्म से करोड़ रुपये वसूलते है। एक्टर प्राइवेट जेट के साथ ही लग्जरी लाइफ जीते हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
29.1 ° C
29.1 °
29.1 °
79 %
2.6kmh
36 %
Thu
36 °
Fri
40 °
Sat
39 °
Sun
39 °
Mon
39 °

Most Popular