21.2 C
New Delhi
Friday, October 30, 2026
HomeएंटरटेनमेंटSuhani Bhatnagar Death: 19 साल की 'दंगल गर्ल' सुहानी अब नहीं रहीं,...

Suhani Bhatnagar Death: 19 साल की ‘दंगल गर्ल’ सुहानी अब नहीं रहीं, आमिर खान ने दुःख जताया

Suhani Bhatnagar Death: फ़िल्म दंगल में आमिर खान की बेटी का रोल निभा चुकी 19 साल की सुहानी भटनागर का निधन हो गया है।

Suhani Bhatnagar Death: बेहद ही दुखद घटना मात्र 19 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं सुहानी भटनागर। फिल्म दंगल में आमिर खान की बेटी के रोल में नज़र आ चुकी सुहानी भटनागर अब हमारे बीच नहीं हैं। 

बता दें कि सुहानी भटनागर की मौत की वजह उनकी पूरी बॉडी में फ्लूड जमा होना बताया जा रहा है। कुछ समय पहले एक्सीडेंट से उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के दौरान ली गईं दवाओं से उन पर साइड इफेक्ट हुआ और उनके शरीर में फ्लूड जमा होने लगा। वो काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं।

फ़िल्म दंगल में सुहानी की एक्टिंग को सभी ने पसंद किया था। यहाँ तक कि फ़िल्म में सुहानी के पिता का रोल निभा चुके बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने भी उन्हें अपने से 10 गुना बेहतरीन एक्टर बताया था। फ़िल्म के प्रमोशन के वक्त आमिर ने सुहानी के लिए कहा था कि  ‘फिल्म देंखेंगे तो समझ जाएंगे’ कि सुहानी वाक़ई में कितनी बेहतरीन अदाकारा हैं। आमिर खान ने उनकी फिल्म ‘दंगल’ की रिलीज से पहले ही सुहानी भटनागर की तारीफों के पुल बांध दिए थे। फिल्म में उनकी एक्टिंग वाक़ई में क़ाबिले तारीफ थी।

दंगल में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर का 19 साल की छोटी सी उम्र में निधन हो गया है। आमिर खान की बेटियों के बचपन के रोल में सुहानी भटनागर के साथ जायरा वसीम भी दिखी थीं। दोनों की किड स्टार ने बेहतरीन अभिनय से सभी का दिल जीत लिया था। आमिर की फ़िल्म दंगल सुपर-डुपर हिट रही थी।

सूत्रों की माने तो आमिर खान ने साल 2016 में जब दंगल रिलीज होने वाली थी उसी दौरान सुहानी की तारीफ में कहा था कि ‘ सुहानी उनसे भी बेहतरीन एक्टर हैं। फिल्म में हम सभी की परफॉर्मेंस की रेटिंग देनी हो, तो मैं इन दोनों बच्चों को मेरे प्रदर्शन से भी दस गुना बेहतर कहूंगा।’

आमिर ने ये भी कहा था कि उनका फिल्मी करियर 25 सालों का हो चुका है, लेकिन ये बच्चे बहुत टैलेंटेड हैं> आमिर खान ने फिल्म के लिए परफेक्ट चाइल्ड एक्टर चुनने की इंपॉर्टेंस में बातचीत में बोला था कि वो और फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी इस फैक्ट के बारे में जानते थे कि अगर उन्हें अच्छे चाइल्ड एक्टर नहीं मिले तो वो फिल्म नहीं बनाएंगे, क्योंकि फिल्म का बड़ा हिस्सा उनकी एक्टिंग पर ही डिपेंडेंट था। 8 महीनों की मशक्कत के बाद छोटी गीता फोगाट का रोल जायरा वसीम और छोटी बबिता फोगाट का रोल सुहानी भटनागर को दिया गया था।

सुहानी के निधन की खबर आने के बाद आमिर खान प्रोडक्शन की तरफ से एक पोस्ट कर दुख जाहिर किया गया है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि ‘सुहानी हमेशा हमारे दिलों में स्टार रहेंगी।’ दंगल के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने भी दुख व्यक्त किया ‘सुहानी का निधन बिल्कुल चौंकाने वाला और दुख देने वाला है। वो बहुत खुशमिजाज थीं। मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।’

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
21.2 ° C
21.2 °
21.2 °
87 %
1.4kmh
100 %
Fri
21 °
Sat
26 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
33 °

Most Popular