19.9 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
Homeमध्यप्रदेशRajya Sabha Election 2024: एमपी से इन नेताओं को बीजेपी ने बनाया...

Rajya Sabha Election 2024: एमपी से इन नेताओं को बीजेपी ने बनाया राज्‍यसभा का उम्‍मीदवार, यहां देखें पूरी लिस्‍ट

Rajya Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश में राज्यसभा की पांच सीटें खाली होने जा रही हैं। इनमें चार सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्‍मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

Rajya Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए करीब दो महीने का समय बाकी है। सभी राजनीतिक पार्टियां इन चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच राज्‍यसभा चुनाव को लेकर भी नया अपडेट सामने आया है। मध्‍य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सूची जारी की है। बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की नई सूची में चार उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। मध्य प्रदेश से बीजेपी ने राज्य की खाली पांच सीटों के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री एल मुरुगन के अलावा तीन और उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

डॉ एल मुरुगन को बीजेपी ने किया रिपीट

एमपी में राज्यसभा की पांच सीटें खाली होने वाली है। इनमें चार सीटें बीजेपी के खाते में जाने वाली है। बीजेपी ने नामांकन से पहले चार उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। डॉ एल मुरुगन को बीजेपी ने फिर से रिपीट कर रही है। इसके साथ ही महिलाओं को भी बीजेपी ने साधने की कोशिश की है।

तीन नए चेहरों को पहली बार मौका

वहीं, तीन नए चेहरों को इस बार मौका दिया है। बीजेपी ने मध्य प्रदेश जिन चारों नामों को राज्यसभा भेज रही है, उनमें एक उमेश नाथ महाराज, डॉ एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर हैं। उज्जैन स्थित वाल्मिकी धाम आश्रम के पीठाधीश्वर उमेश नाथ महाराज को बीजेपी इस बार राज्यसभा भेज रही है। वह वाल्मिकी समाज से आते हैं। मालवा-निमाड़ के क्षेत्र में उमेश नाथ महाराज का अच्छा दखल है। साथ ही संघ से इनकी नजदीकियां हैं। शिवराज सिंह चौहान से लेकर मोहन यादव तक बाबा के आश्रम में जाते रहे हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी उमेश नाथ महाराज के अच्छे संबध हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
19.9 ° C
19.9 °
19.9 °
27 %
1.7kmh
0 %
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
33 °

Most Popular