25.5 C
New Delhi
Friday, October 23, 2026
Homeमध्यप्रदेशScam WFH : वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लाखों रुपए फ्रॉड,...

Scam WFH : वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लाखों रुपए फ्रॉड, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासा

Scam WFH : देशभर में वर्क फ्रॉम होम के नाम पर धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी एक ऐसा ही मामला सामन आया है।

Scam WFH : कोरोना महामारी के बाद से शुरू हुआ वर्क फ्रॉम होम ट्रेंड अब बढ़ता ही जा रहा है। इसी के साथ अब इसके नाम पर धोखाधड़ी भी लगातार बढ़ती जा रही है। देशभर में वर्क फ्रॉम होम की तलाश कर रहे युवाओं को ठग निशाना बनाया जा रहा हैं। वर्क फ्रॉर्म होम के जरिए आपको घर बैठे हर महीने लाखों रुपए कमाए का लालच देकर युवओं को अपना शिकार बनाया जा रहा है। बीते दिनों से कुछ इसी तरह के अपराध को अंजाम दिया जा रहा है। साइबर अपराधी बेरोजगार युवाओं एवं सेवानिवृत्ति लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

ब्लैकमेल कर 9 लाख रुपए ठगे
भोपाल में ठगों ने एक युवती को ब्लैकमेल कर उससे 9 लाख रुपये से ऐठ लिए। इसकी शिकायत करने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और साइबर सेल ने उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोप की पहचान मोहम्मद करीम, मोहम्मद साकिब एवं मोहम्मद अदनान के रूप में हुई है।

तीन फोन, पांच सिम कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, एक इंटरनेट राउटर जब्त
आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि बेरोजगारों को ठगने के लिए कई गिरोह काम कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अलग-अलग राज्यों में कॉल सेंटर स्थापित किये हैं। पूछताछ के दौरान खुलाया हुआ कि ये लोग इंटरनेट मीडिया, वेबसाइट का डाटा खरीदकर मोबाइल नंबर एवं निजी जानकारियां जुटा लेते हैं। भोपाल पुलिस ने गिरोह के पास से तीन मोबाइल फोन, पांच सिम कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, एक इंटरनेट राउटर और 15 हजार रुपये जब्त किए हैं।

आरोपियों ने किया चौंकाने वाले खुलासे
पुलिस के अनुसार शक्ति नगर निवासी प्रियंका कुमारी साइबर सेल को शिकायत में बताया कि व्हाट्सअप पर अज्ञात मोबाइल नंबर से मैसेज आया और वर्क फ्रॉम होम का ऑफर दिया गया था। इसके बाद रजिस्ट्रेशन एवं ट्रेनिंग के नाम पर एक हजार रुपये का शुल्क बैंक खाते में जमा करवाया था। फिर घर बैठे काम करने के लिए एक एंड्रायड एप्लिकेशन डाउनलोड करवाया। इसके बाद वे लोग ब्लैकमेल करते हुए उसके माता-पिता की हत्या करने की धमकी देने लगे। अश्लील वीडियो मैसेज भेजकर युवती के रिश्तेदारों को प्रताड़ित करने लगे। इस बात से डर कर युवती ने स्वयं एवं परिचितों के बैंक खातों से लगभग 9,11, 884 रुपये उसके विभिन्न बैंक खातों में आनलाइन जमा करवा दिये।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
49 %
2kmh
0 %
Fri
26 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Mon
34 °
Tue
34 °

Most Popular