25 C
New Delhi
Thursday, October 1, 2026
HomeमौसमWeather Update: दिल्ली-यूपी-राजस्थान में सर्दी का सितम जारी, तेज पछुआ हवा फिर...

Weather Update: दिल्ली-यूपी-राजस्थान में सर्दी का सितम जारी, तेज पछुआ हवा फिर बढ़ाएगी ठंड, जानिए IMD का बड़ा अपडेट

Weather Update: इन दिनों एक सर्दी के तेवर एक बार फिर तेज हो गए है। सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से तीन-तीन डिग्री नीचे दर्ज हुए।

Weather Update: मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। इन दिनों कड़ाके की ठंड से लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। पिछले ​तीन दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली—एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। तेज पछुआ हवा फिर से ठंड बढ़ाएगी। हालांकि इन दिनों धूप भी निकलने की भी संभावना है। इसके अलावा कई जगह बारिश होने की भी संभावना है। कश्मीर में लोगों को तीव्र शीतलहर की स्थिति से कोई राहत नहीं मिली। अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे रहा।

तीन महीने बाद दिल्ली की हवा हुई साफ
बर्फीली हवाओं के कारण सर्दी बढ़ गई है, इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर को प्रदूषण से राहत मिल गई है। लगभग तीन महीने बाद लोग दिल्ली की साफ हवा में सांस ले रहे हैं। दिल्ली में आज का तापमान न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 रहने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिन कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
बर्फीली हवाओं के कारण सर्दी फिर से तेज हो गई है। करीब तीन महीने बाद राष्ट्रीय राजधानी में लोगों को साफ हवा में सांस ले रहे हैं। बीते तीन दिनों से ठिठुरन के कारण लोग अपने ही घरों में कैद है। पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में अभी सर्दी पड़ेगी।

अभी नहीं मिलेगी सर्दी से राहत
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। इस कारण उत्तर भारत में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। IMD की जानकारी के मुताबिक बर्फीली हवाओं का प्रकोप इस हफ्ते जारी रहेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हो रही बर्फ़बारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड का असर देखने को मिल रहा है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25 ° C
27.1 °
25 °
88 %
1kmh
0 %
Wed
25 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
38 °
Sun
38 °

Most Popular