18.2 C
New Delhi
Saturday, November 7, 2026
Homeउत्तराखंडUttarakhand Assembly: उत्तराखंड विधानसभा में शोर के बाद भी UCC विधेयक हुआ...

Uttarakhand Assembly: उत्तराखंड विधानसभा में शोर के बाद भी UCC विधेयक हुआ पारित, कांग्रेस क्यों कर रही ये मांग?

UCC Bill: उत्तराखंड विधानसभा में शोर के बाद भी UCC विधेयक पारित हो गया है, लेकिन कांग्रेस ने विधानसभा में बिल को लेकर खूब हंगामा किया है.जानें क्या है कांग्रेस की मांग इस बिल पर.

UCC in Uttarakhand: उत्तराखंड विधानसभा के लिए आज बुधवार का दिन काफी खास रहा है. बता दें कि आज विधानसभा के तीसरे दिन यूसीसी कानून को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में जमकर बहस-बाजी हुई. एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए गए हैं.कांग्रेसी विधायकों ने सरकार पर हल्ला बोला है.यूसीसी विधेयक पर संशोधन-सिफारिशों की मांग करते हुए विधेयक को प्रवर समिति को सौंपने की मांग हुई।

बता दें कि मंगलवार को यूसीसी बिल को उत्तराखंड विधानसभा में पेश किया गया था.इस बीजेपी के विधायकों ने जय श्रीराम के नारे लगाए थे. वंदे मातरम् की भी गूंज सुनाई दी थी. स्पीकर ऋतु खंडूड़ी की मंजूरी के बादर मुख्यमंत्री धामी ने विधेयक प्रस्तुत किया था इससे उत्साहित भाजपा विधायकों ने कई बार फिर से वंदे मातरम् और जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए.

राष्ट्रपति की मंजूरी को जाएगा बिल

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने बताया कि यूसीसी बिल उत्तराखंड विधानसभा में पारित होने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा.उन्होंने कहा कि सदन में पारित होने के बाद पहले इसे राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा और उसके बाद राज्यपाल इस बिल की मंजूरी के लिए राष्ट्रपति से सिफारिश करेंगे. राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ही यह बिल उत्तराखंड में लागू हो जाएगा.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
18.2 ° C
18.2 °
18.2 °
28 %
2.1kmh
0 %
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
30 °
Wed
29 °

Most Popular