29 C
New Delhi
Thursday, September 17, 2026
HomeएंटरटेनमेंटEsha Deol Divorce: 12 साल बाद ईशा और भरत का हुआ तलाक़,...

Esha Deol Divorce: 12 साल बाद ईशा और भरत का हुआ तलाक़, बेटी की शादी में फूट-फूटकर रोए थे धर्मेंद्र

Esha Deol Divorce: बॉलीवुड ही-मैन धर्मेंद्र और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी का तलाक़ हो गया है। दोनों के बीच में काफी समय से मतभेद की खबरें आ रही थीं। फाइनली, अब जाकर दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने की खबरों पर अपनी मुहर लगा दी है।

Esha Deol Divorce: 2012 में ईशा देओल और भरत की शादी हुई थी। हालाँकि दोनों की लव मैरिज हुई थी। इसके बावजूद दोनों के बीच काफ़ी मतभेद रहे, जिसके चलते दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फ़ैसला लिया। आपको बता दें कि ईशा और भरत दोनों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अलग होने की खबरों पर मुहर लगाई है।

सूत्रों के मुताबिक ईशा देओल और भरत तख्तानी ने समझौते के तहत मिल-जुलकर ही तलाक़ का फ़ैसला लिया। इस जानकारी को शेयर करते हुए दोनों ने कहा है कि ‘आपसी सहमति से हमने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। हमारी जिंदगी के इस बदलाव में हमारे बच्चों के लिए क्या सही है, ये अहमियत रखता है। हम इसका सम्मान करेंगे अगर हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए।’

दोनों के बीच मतभेद की खबरें काफी समय से आ रही थीं। वैसे भी दोनों काफ़ी समय से पब्लिकली एक साथ नजर नहीं आ रहे थे। वैसे कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया था कि भरत अपनी वाइफ ईशा को धोखा दे रहे हैं। हालांकि, इन खबरों को लेकर ना ही ईशा ना कुछ ज़ाहिर किया और ना ही देओल परिवार की ओर से कोई सफ़ाई सामने आई।

ईशा देओल और भरत तख्तानी ने 29 जून 2012 को शादी की थी। ये शादी इस्कॉन मंदिर में बेहद सादगी सी की गई थी। शादी के पांच साल बाद ये कपल बेटी राध्या के पैरेंट्स बने और 2019 में ईशा ने दूसरी बेटी मिराया को जन्म दिया था।

भरत तख्तानी मुंबई के एच आर कॉलेज से कॉमर्स और इकोनॉमिक्स में गेजुएट हैं। ईशा और भरत अलग-अलग स्कूलों से पढ़े हैं, लेकिन एक इंटरस्कूल कंपटीशन के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी और यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। कॉलेज खत्म करने के बाद भरत ने अपने पिता के बिजनेस को आगे बढ़ाने का काम किय।. भरत तख्तानी आरजी बैंगल प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के मालिक हैं, और पेशे से एक हीरा व्यापारी हैं। तो वहीं ईशा बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। हालाँकि शादी के बाद से ही ईशा ने बी-टाउन को छोड़ने का फ़ैसला कर लिया था। वैसे भी उनका बॉलीवुड करियर कुछ ख़ास नहीं था। हालांकि ईशा शादी के बाद वेब सीरीज में जरूर दिखाई दी थीं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29 ° C
29 °
27.1 °
70 %
5.7kmh
100 %
Thu
29 °
Fri
34 °
Sat
39 °
Sun
39 °
Mon
40 °

Most Popular