29.5 C
New Delhi
Friday, November 6, 2026
HomeएंटरटेनमेंटShambhu: महाशिवरात्रि से पहले शंभू की भक्ति में डूबे अक्षय कुमार, अपनी...

Shambhu: महाशिवरात्रि से पहले शंभू की भक्ति में डूबे अक्षय कुमार, अपनी आवाज़ के जादू से फैंस को इंप्रेस

अक्षय कुमार ने भोलेनाथ के गेटअप में बरपाया क़हर। शंभू की भक्ति में डूबकर किया रॉक। अपनी आवाज़ के जादू से जीत लिया फैंस का दिल।

Shambhu: कभी कृष्ण तो कभी शंभू की भक्ति में खो जाते हैं बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार। फिल्म ‘OMG 1’ में अक्षय ने भगवान कृष्ण बनकर सभी का दिल जीता था, तो वहीं ‘OMG 2’ में भगवान शंकर के रोल में सभी को सरप्राइज किया था। कुल मिलाकर दोनों ही फ़िल्मों ने बॉक्सऑफिस ताबातोड़ कमाई की थी। अब अक्षय अपने फैंस के लिए एक गाना लेकर आएँ हैं जिसमें वह भगवान शिव के गेटअप में नज़र आ रहें हैं। इस गाने को अक्षय ने भी अपनी आवाज़ दी है।

अक्षय कुमार इस बार किसी फ़िल्म के लिए नहीं बल्कि एक एल्बम का गाना लेकर आएँ हैं, जिसमें उन्होंने ख़ुद अपनी आवाज़ दी है। इस सॉन्ग का टाइटल है ‘शंभू। इस गाने में अक्षय महादेव की भक्ति में डूबे नज़र आ रहें हैं। अक्की का पूरा गेट-अप भोलेनाथ की तरह ही दिखाया गया है। यह वीडियो सॉन्ग फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

अक्षय का गाना ‘शंभू’ वैसे तो एक भक्ति सॉन्ग है, मगर इसमें थोड़ा ट्विस्ट है। ये सॉन्ग रॉक म्यूजिक के साथ है। अभय ने ये सॉन्ग आज की जनरेशन के टेस्ट को ध्यान में रखते हुए बनाया है। इस गाने को विक्रम मोंट्रोजे ने कंपोज किया है। इसके लिरिक्स अभिनव शेखर ने लिखे है। ‘शंभू’ की एक खासियत ये भी है कि इस गाने को अक्षय कुमार ने बेहतरीन तरीक़े से गाया है और इसमें एक्ट भी किया है। आप्तों बता दें कि अक्षय के अलाव इस सॉन्ग को सुधीर यदुवंशी और विक्रम मोंट्रोजे ने साथ मिलकर गाया है।  
इस गाने को बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने डायरेक्ट किया है। ‘शंभू’ के रॉकिंग म्यूजिक के साथ अक्षय कुमार ने गाने के वीडियो में जिस तरह की एनर्जी दिखाई है वो भी बहुत कमाल की है। महा शिवरात्रि अभी करीब एक महीना दूर है और ऐसे में अक्षय का गाना तबतक खूब पॉपुलर होने वाला है।

अक्षय और टाइगर श्रॉफ की दमदार एक्शन फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ इस साल ईद के मौक़े पर रिलीज़ होगी। इस फिल्म का टीजर फैंस को बेहद पसंद आया।इस सॉन्ग में अक्षय का एक्शन लेवल देखकर फैंस क्रेजी हो गए है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
29.5 ° C
29.5 °
29.5 °
48 %
3.5kmh
0 %
Fri
29 °
Sat
30 °
Sun
32 °
Mon
31 °
Tue
30 °

Most Popular