22.9 C
New Delhi
Sunday, September 27, 2026
HomeएंटरटेनमेंटCelebs Second Marriage: तलाक के बाद प्यार से मजबूर होकर इन सेलेब्स...

Celebs Second Marriage: तलाक के बाद प्यार से मजबूर होकर इन सेलेब्स ने रचाई दोबारा शादी

Celebs Second Marriage: बॉलीवुड सेलेब्स शादी करना और फिर किसी के प्यार में इस कदर पागल हो जाना की अपनी शादी को ही तोड़ देना। ये अब बॉलीवुड में आम बात हो चुकी है। ऐसा ही कुछ बी-टाउन में ट्रेड सेट हो गया है।

Celebs Second Marriage: कुछ सेलेब्स ने डाइवोर्स के बाद फिर से शादी रचाई है तो कुछ स्टार्स ने दूसरी शादी करने के लिए अपने पहले पार्टनर को डाइवोर्स तक दे डाला है। आइए बात करते हैं उन जोड़ियों की जिन्होंने प्यार में अंधे होकर दूसरी शादी रचाई है और वह अब अपने नए लाइफ़ पार्टनर के साथ बेहद खुश भी हैं। सबसे पहले बात करते हैं अरबाज़ खान की।

अरबाज खान – सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड के दबंग खान के भाई अरबाज़ खान की तो। उन्होंने मलाइका अरोड़ा को शादी के 19 बाद तलाक दे दिया था। क्योंकि अरबाज की लाइफ में जॉर्जिया की एंट्री हो चुकी थी। लेकिन अफ़सोस अरबाज़ ने जॉर्जिया एंड्रियानी से शादी ना रचाकर किसी और को अपना हमसफ़र बना लिया है। अरबाज खान अब सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के हो गए हैं। उनकी पहली शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। 56 की उम्र में अरबाज ने शूरा संग दोबारा घर बसाया। जबकि अरबात के भाई सलमान खान अभीत तक बेचलर हैं।

पुलकित सम्राट – फुकरे फ़ेम एक्टर पुलकित सम्राट ने भी दोबारा शादी रचाई है। उनका दिल एक्ट्रेस कृति खरबंदा के लिए ऐसा धड़का कि अब उनकी शादी जल्द ही होने वाली है। कपल का रोका हो चुका है। जल्द वो दूल्हा दुल्हन भी बनेंगे। 40 साल के एक्टर की ये दूसरी शादी होगी। 2014 में उनकी पहली शादी श्वेता रोहिरा से हुई थी। 1 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। कृति और पुलकित 2019 से डेट कर रहे हैं।

फरहान अख्तर – फरहान अख़्तर एक उम्दा एक्टर हैं। उनकी शादी अधुना बबानी से हुई थी। लेकिन अफ़सोस की बात की उनकी ये शादी ज़्यादा समय तक टिक नहीं पाई। अधुना से अलग होने के बाद फरहान की जिंदगी में शिबानी दांडेकर आईं। दोनों ने बड़ी ही धूमधाम से शादी रचाई। अब फरहान और शिबानी हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं।

सैफ अली खान – सैफ की पहली शादी अमृता अरोड़ा संग हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। अमृता से रिश्ता टूटने के बाद सैफ की जिंदगी में करीना आई। करीना और सैफ की लव स्टोरी फ़िल्म टशन के दौरान शुरू हुई थी। अब आलम ये है कि अब ये जोड़ी उनके फैंस के लिए आइडल जोड़ी बन चुकी है। कपल के दो बच्चे हैं। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं।

दीया मिर्जा – दीया की पहली शादी लॉन्ग टाइम बिजनेस पार्टनर साहिल संघा से हुई थी। दोनों का यह रिश्ता 5 साल तक ही चला। तलाक के बाद दिया ने बिजनेसमैन वैभव रेखी संग शादी रचाई। कपल का एक बच्चा भी है।

हालाँकि कुछ कपल ऐसे हैं जो रिलेशनशिप में हैं और हो सकता है जल्द ही शादी भी कर लें। ऋतिक रोशन कभी सुजैन खान के प्यार में थे। एक समय ऐसा था कि ऋृतिक अपनी गर्लफ़्रेंड सुज़ैन के बग़ैर रह नहीं सकते थे इसलिए उस वक़त उन्होंने सुज़ैन से शादी रचाई थी। दोनों की शादी के बाद दो बेटे हुए। लेकिन अफ़सोस कि उनका यह रिश्ता 14 साल ही चला। अब ऋृतिक सबा आज़ाद को डेट कर रहें हैं और हो सकता है वह जल्द ही शादी भी कर लें।

अब बात करें मॉडल और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की तो अरबाज़ से शादी टूटने के बाद मलाइका का दिल अर्जुन कपूर पर आ गया। दोनों एक-दूसरे को लॉन्ग टाइम से डेट कर रहें हैं। आने वाले वक़्त में अर्जुन और मलाइका पति-पत्नी बन सकते हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
22.9 ° C
22.9 °
22.9 °
92 %
3.3kmh
100 %
Sun
26 °
Mon
26 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
36 °

Most Popular