31.1 C
New Delhi
Saturday, May 9, 2026
HomeएंटरटेनमेंटPoonam Pandey Death: 32 साल की उम्र में सर्वाइकल कैंसर की वजह...

Poonam Pandey Death: 32 साल की उम्र में सर्वाइकल कैंसर की वजह से हुई पूनम पांडे की मौत, मैनेजर ने की निधन की पुष्टि

Poonam Pandey Death: अपनी बोल्डनेस और विवादों से फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी ग्लैमरस इमेज बना चुकी कैलेंडर गर्ल पूनम पांडे की अचानक मौत हो गई। उनके मैनेजर ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने यह भी बताया की 32 साल की पूनम सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित थीं। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस शॉक में हैं।

Poonam Pandey Death: अपनी बेबाक़ी और बोल्डनेस की वजह से फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे इंडस्ट्री की सबसे विवादित हस्तियों में से एक थीं। पूनम के फैंस उन्हें उनके बोल्ड लुक्स के लिए पसंद करते थे तो वहीं इसी बोल्डनेस की वजह से उन्हें कई बार कॉन्ट्रोवर्सी का सामना भी करना पड़ा।

पूनम पांडे ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने साल 2013 में फिल्म ‘नशा’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। पूनम का यह फ़िल्मी सफ़र रुका नहीं और इसके बाद उन्होंने ‘लव इज पॉइजन’, ‘आ गया हीरो’ और ‘द जर्नी ऑफ कर्मा’ जैसी फिल्मों में काम किया था। पूनम ने एक्ट्रेस और निर्देशिका कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में भी देखा गया था।

दिवंगत पूनम पांडे के फैंस के लिए यह बेहद ही दुखारी ख़बर है। 32 साल की उम्र में पूनम पांडे सर्वाइकल कैंसर का सामना कर रही थीं। इस बात की पुष्टि ख़ुद उनके मैनेजर ने बताई। आज सुबह ही पूनम के इंस्टाग्राम पेज पर उनकी मृत्यु को लेकर उनकी टीम ने आधिकारिक बयान जारी किया है। पूनम के मैनेजर ने इंस्टा अकाउंट पर उन्हीं के सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर इसकी पूरी जानकारी साँझा की है।

पूनम (Poonam Pandey passsed away) की टीम ने लिखा, ‘आज की सुबह हम सभी के लिए बहुत मुश्किल है। ये बताते हुए हमें दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी पूनम को हमने सर्वाइकल कैंसर के हाथों खो दिया है। हर जिंदा चीज जो उनके कॉन्टैक्ट में आया उन्होंने से पूरा प्यार और दयालु भाव। इस दुख भरी घड़ी में हम प्राइवसी की रिक्वेस्ट फैंस से करते हैं ताकि हम उन्हें प्यार से याद का सकें।

जैसे ही पूनम पांडे (Poonam Pandey dies) के फैंस को यह पोस्ट दिखाई दी उन्होंने लगातार कमेंट्स और सवाल करने शुरू कर दिए। कई फैंस इस ख़बर को सच मान रहे थे। तो कई यूज़र्स इस ख़बर को कोई पब्लिसिटी स्टंट बता रहे थे। कई यूजर्स ने पोस्ट पर कमेंट कर पूछा है कि ‘क्या ये कोई मजाक है।  क्या पूनम की टीम किसी प्रोजेक्ट को प्रमोट करने के लिए यह पैंतरा अपना रही है।’ तो एक यूजर ने लिखा ‘क्या वो सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाना चाहती हैं या फिर कहीं उनका अकाउंट हैक तो नहीं हो गया?’ लेकिन अफ़सोस के साथ कहना पड़ेगा की ये सच है। जो उनके घर-परिवार, दोस्त और और फैंस के लिए बेहद दुख भरा पल है।

पूनम पांडे की मैनेजमेंट टीम ने बताया, ‘पूनम (Poonam Pandey Death) को कुछ वक्त पहले कैंसर से पीड़ित पाया गया था। ये आखिरी स्टेज का कैंसर था। वो यूपी में अपने होम टाउन में थीं और वहीं से इलाज करवा रही थीं। उनका अंतिम संस्कार भी वहीं होगा।

29 जनवरी को पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने अपना एक वीडियो शेयर किया था। इंस्टाग्राम पर यही उनका आखिरी पोस्ट थी। इस पोस्ट में पूनम को ब्लैक लेदर पैंट और व्हाइट क्रॉप टॉप पहने देखा सकता है।

प्रोफेशनल लाइफ़ के साथ ही पूनम की पर्सनल लाइफ़ भी काफ़ी विवादों से घिरी हुई थी। 1 सितंबर 2020 को पूनम पांडे ने अपने दोस्त सैम बॉम्बे से शादी की थी। हालांकि उनका यह रिश्ता ज़्यादा दिनों तक टीक नहीं पाया। शादी के 10 दिन के अंदर ही एक्ट्रेस ने पति सैम पर शोषण और मारपीट का आरोप लगाया था। जिसके चलते सैम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद सैम बॉम्बे जमानत पर छूटे थे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
48 %
3.1kmh
0 %
Sat
31 °
Sun
40 °
Mon
44 °
Tue
44 °
Wed
45 °

Most Popular