19.9 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
Homeज्योतिषDhan Prapti ke Sanket: अगर मिल रहे हैं ये संकेत, तो समझिए...

Dhan Prapti ke Sanket: अगर मिल रहे हैं ये संकेत, तो समझिए आप होने वाले हैं मालामाल

Dhan Prapti ke Sanket: अगर आपको ऐसे संकेत मिल रहे हैं तो समझ जाइए कि जल्द ही आपको माता लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ होगा।

Dhan Prapti ke Sanket: धन को हमारी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण तत्व माना गया है। हर कोई अपनी और परिवार की जरूरत पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करके पैसा कमाता है। सभी चाहते हैं कि उन्हें कभी पैसों की कमी ना हो और माता लक्ष्मी की कृपा उन पर सदा बनी रहे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसे संकेत हैं जिनके मिलने पर वो धन आगमन की तरफ इशारा करते हैं। तो आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में…

अक्सर झाड़ू का दिखाई देना
अगर किसी व्यक्ति को सुबह के समय अपने घर के बाहर अक्सर कोई झाड़ू लगाता हुआ दिखाई देता है, तो माना जाता है कि उस पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।

उल्लू का दिखाई देना
धर्म शास्त्रों के अनुसार माता लक्ष्मी का वाहन उल्लू माना जाता है। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति को अचानक से कहीं उल्लू दिखाई दे, तो समझ लीजिए कि आपके घर में माता लक्ष्मी यानी धन का आगमन होने वाला है।

आक का पौधा उगना
यदि आपके घर के मुख्य दरवाजे के सामने आक का पौधा उग आए तो समझ लीजिए आपके हाथ में पैसा आने वाला है।

घर में काली चीटियां निकलना
ज्योतिष शास्त्र कहता है कि, अगर आपके घर में मुख्य द्वार पर काली चीटियों का झुंड दिखाई दे तो यह शुभ संकेत माना जाता है। यह भी घर में माता लक्ष्मी के आगमन का संकेत है।

बिल्ली का बच्चों को जन्म देना
बिल्ली द्वारा आपके घर में बच्चों को जन्म देना भी एक शुभ संकेत है। इसके अलावा यदि कोई पक्षी आपके घर की छत पर कोई कीमती वस्तु गिरा जाए तो यह भी सुख-समृद्धि आने का संकेत है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
19.9 ° C
19.9 °
19.9 °
27 %
1.7kmh
0 %
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
33 °

Most Popular