38.1 C
New Delhi
Thursday, July 2, 2026
Homeधर्मRavivar Ke Upay: रविवार को कर लें ये काम, सूर्यदेव के तेज...

Ravivar Ke Upay: रविवार को कर लें ये काम, सूर्यदेव के तेज से चमक उठेगा भाग्य

Ravivar Ke Upay: सूर्य देव की कृपा से जीवन में सुखसमृद्धि और यश की प्राप्ति होती है। ऐसे में भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के कुछ उपाय बताए गए हैं।

Ravivar Ke Upay: हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है, जो कि ग्रहों के राजा हैं। हालांकि रोजाना सूर्य देव को जल चढ़ाने के बहुत फायदे बताए गए हैं, परंतु रविवार के दिन सूर्य की उपासना का बेहद फलदाई मानी गई है। सूर्य देव की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है। ऐसे में सूर्य देव को प्रसन्न करने के कुछ उपाय बताए गए हैं। इन रविवार के उपायों से न केवल कुंडली में सूर्य की स्थिति को बल मिलता है, बल्कि भगवान सूर्य की कृपा से उस व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है। आइए जानते हैं उन चमत्कारी उपायों के बारे में…

रविवार के उपाय

जीवन में सुख-समृद्धि और समाज में यश पाने की चाह रखने वाले व्यक्ति को हर रविवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे आटे से एक दीपक बनाकर उसमें सरसों का तेल भरकर चौमुखी दीपक जलाना चाहिए।

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रविवार के दिन अपने घर के मुख्य दरवाजे की दोनों तरफ देसी घी का दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की भी खास कृपा प्राप्त होती है।

रविवार के दिन सुबह स्नान करके उगते हुए सूर्य देव को जल अर्पण करें। जल अर्पित करते समय “ओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः” मंत्र का उच्चारण करते रहें। इस उपाय से कुंडली में सूर्य ग्रह को बल मिलता है और रोगों से मुक्ति मिलती है।

अगर आपका कोई काम बहुत समय से अटका हुआ है तो रविवार के दिन काम के लिए बाहर जाने से पहले माथे पर लाल चंदन से तिलक लगाकर ही जाएं। इसके अलावा रविवार के दिन गरीबों में चावल, दूध, गुड़ और कपड़े का दान करने से भी सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं।

जिन लोगों की कुंडली में सूर्य की स्थिति सही नहीं है, उन्हें रविवार के दिन चावल में दूध और गुड़ मिलाकर खाने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इसके अलावा सूर्य दोष से मुक्ति पाने के लिए रविवार के दिन गेहूं और गुड़ को लाल कपड़े में बांधकर दान करना भी लाभकारी माना गया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
38.1 ° C
38.1 °
38.1 °
35 %
2.9kmh
40 %
Thu
38 °
Fri
41 °
Sat
43 °
Sun
43 °
Mon
34 °

Most Popular