21 C
New Delhi
Friday, October 16, 2026
Homeधर्मPradosh Vrat 2024 : 23 जनवरी को प्रदोष व्रत के दिन इस...

Pradosh Vrat 2024 : 23 जनवरी को प्रदोष व्रत के दिन इस मुहूर्त में करें भगवान शिव की पूजा और रखें इन बातों का ध्यान

Pradosh Vrat 2024 : प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित माना गया है। वहीं इस साल का दूसरा प्रदोष व्रत 23 जनवरी, मंगलवार को रखा जाएगा। आइए जानते हैं प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त और नियम -

Pradosh Vrat 2024: हिन्दू धर्म में प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित माना गया है। इस साल का दूसरा प्रदोष व्रत 23 जनवरी, 2024 को मंगलवार के दिन पड़ रहा है। मंगलवार के दिन यह प्रदोष व्रत पड़ने से इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाएगा। प्रदोष व्रत के दिन भक्तों को भगवान शंकर के साथ-साथ हनुमान जी की भी पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि जो व्यक्ति भक्ति और विधिपूर्वक यह व्रत करता है उसके जीवन के दोषों और बाधाओं का नाश होता है। इसके अलावा प्रदोष व्रत में पूजा के बाद इसकी कथा पढ़ने या सुनने का भी बड़ा महत्व है। प्रदोष व्रत में संध्या के समय पूजा का विधान है। इसे प्रदोष काल कहते हैं। आइए जानते हैं भौम प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और किन बातें का ख्याल रखना जरूरी है…

प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त:

23 जनवरी को प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त यानि प्रदोष काल शाम 5 बजकर 52 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 33 मिनट तक है।

प्रदोष व्रत में कैसे करें पूजा-

इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर घर के काम और स्नान आदि कर लें।
इसके बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनें।
घर के मंदिर में साफ-सफाई करके गंगाजल छिड़क दें।
भगवान शिव का स्मरण करते हुए मन में व्रत का संकल्प लें।
इसके बाद घर के मंदिर में दीपक जलाएं।
शाम को प्रदोष काल में भगवान शिव, माता पार्वती के साथ गणेश जी और हनुमान जी कि भी पूजा करें।
शिवलिंग पर जल, पंचामृत, बेलपत्र, आक का फूल, धतूरा आदि चढ़ाएं।
माता पार्वती, भगवान गणेश और हनुमान जी को भी कुमकुम, चावल, पुष्प, फल समर्पित करें।
इसके बाद प्रदोष व्रत की कथा पढ़ें और धूप-दीप से आरती करें।

प्रदोष व्रत के नियम-
भगवान शिव को तुलसी के पत्ते, नारियल और कुमकुम अर्पित ना करें।
प्रदोष व्रत के दिन तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए।
किसी के प्रति मन में घृणा या बुरी भावना ना लाएं।
काले रंग के वस्त्र ना पहनें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
21 ° C
21 °
21 °
70 %
3.7kmh
41 %
Fri
21 °
Sat
26 °
Sun
35 °
Mon
35 °
Tue
36 °

Most Popular