23 C
New Delhi
Monday, November 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र को लेकर बड़ा आदेश, 17 से 21 दिसंबर तक...

छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र को लेकर बड़ा आदेश, 17 से 21 दिसंबर तक अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है। सत्र के दौरान विभागीय कामकाज और विधानसभा से जुड़े सवालों के जवाब समय पर उपलब्ध कराने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है।

विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, 17 दिसंबर से 21 दिसंबर तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवकाश पर नहीं जा सकेगा। इसके साथ ही बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे जरूरी कार्यालय

विभाग ने विधानसभा सत्र से संबंधित कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए जरूरी कार्यालयों को अवकाश के दिनों में भी खुला रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित करने और जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।

समय पर जवाब तैयार करने के निर्देश

विधानसभा सत्र के दौरान विभागों से विभिन्न सवालों, सूचनाओं और जानकारियों की मांग की जाती है। ऐसे में नगरीय प्रशासन विभाग ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग का उद्देश्य है कि विधानसभा से संबंधित सभी प्रश्नों और जरूरी जानकारियों के जवाब निर्धारित समय-सीमा में तैयार कर भेजे जा सकें।

निर्देशों के तहत सत्र की अवधि में विभागीय कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
23 ° C
23 °
22.1 °
53 %
4.1kmh
0 %
Mon
25 °
Tue
27 °
Wed
27 °
Thu
27 °
Fri
27 °

Most Popular