23 C
New Delhi
Monday, November 23, 2026
Homeटेकसाइबर ठगी का नया खतरा! AI की मदद से हैकर्स बना रहे...

साइबर ठगी का नया खतरा! AI की मदद से हैकर्स बना रहे निशाना, बिजनेस पेमेंट सिस्टम पर सरकार ने जारी की चेतावनी

Cyber Fraud Alert: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। अब साइबर अपराधी भी इसका फायदा उठाकर धोखाधड़ी के नए तरीके अपना रहे हैं। भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने इस संबंध में गंभीर चेतावनी जारी की है। एजेंसी के मुताबिक, हैकर्स AI आधारित टूल्स की मदद से साइबर हमलों को ऑटोमेट कर रहे हैं। इसके अलावा बिजनेस पेमेंट सिस्टम और अप्रूवल प्रक्रिया में सेंध लगाकर अनधिकृत वित्तीय लेनदेन को अंजाम दे रहे हैं।

20 नवंबर 2026 को जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि साइबर हमलों का खतरा अब केवल बैंक और वित्तीय संस्थानों तक सीमित नहीं है। सरकारी पेमेंट सिस्टम संभालने वाले टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइडर्स, वेंडर्स और बिजनेस पार्टनर्स को भुगतान करने वाले प्लेटफॉर्म भी साइबर अपराधियों के निशाने पर हैं।

कैसे पेमेंट सिस्टम में सेंध लगा रहे हैं हैकर्स?

CERT-In के अनुसार, साइबर अपराधी अब सीधे पेमेंट गेटवे या पेमेंट API को निशाना बनाने के बजाय बिजनेस ऐप्स और पेमेंट अप्रूवल प्रक्रिया में खामियों का फायदा उठा रहे हैं।

हैकर्स पेमेंट से जुड़े रिकॉर्ड और अप्रूवल सिस्टम में बदलाव करके सामान्य प्रक्रिया के जरिए ही अनधिकृत ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। इस तरह धोखाधड़ी से किए गए भुगतान भी कई बार नियमित लेनदेन जैसे दिखाई देते हैं।

इसका मतलब है कि किसी संगठन की सामान्य पेमेंट प्रक्रिया और अप्रूवल जांच से गुजरने वाला हर ट्रांजैक्शन सुरक्षित हो, इसकी गारंटी नहीं है। यदि सिस्टम के भीतर ही छेड़छाड़ हो जाए तो गलत भुगतान का पता लगाना मुश्किल हो सकता है।

AI टूल्स से ऑटोमेट हो रहे साइबर हमले

एजेंसी ने AI आधारित ‘एजेंटिक ऑफेंसिव फ्रेमवर्क्स’ (AOFs) के बढ़ते इस्तेमाल पर भी चिंता जताई है। ये ऐसे फ्रेमवर्क हैं, जिनकी मदद से साइबर अपराधी हमले से जुड़ी कई गतिविधियों को स्वचालित कर सकते हैं। इससे हमलावरों का समय और मेहनत कम हो जाती है।

एजेंसी की जांच में सामने आया है कि ऐसे टूल्स का इस्तेमाल कंपनियों, टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइडर्स, सरकारी संस्थानों और शैक्षणिक एवं शोध संस्थानों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है।

इन हमलों में ऑटोमेटेड रिकॉनिसेंस जैसी तकनीकों का इस्तेमाल भी शामिल है। इसके जरिए साइबर अपराधी सिस्टम की कमजोरियों, असुरक्षित सेवाओं और संभावित एंट्री पॉइंट्स की पहचान करने की कोशिश करते हैं।

सरकार ने कंपनियों को दिए सुरक्षा के निर्देश

बढ़ते साइबर खतरों को देखते हुए CERT-In ने सरकारी संस्थानों, टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइडर्स और अन्य कंपनियों को कई जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

एजेंसी के मुताबिक, संस्थानों को सबसे पहले उन अकाउंट्स, सिस्टम और इंटीग्रेशन की पहचान करनी चाहिए, जिनके जरिए पेमेंट रिकॉर्ड में बदलाव किया जा सकता है या ट्रांजैक्शन को मंजूरी दी जाती है। संवेदनशील जानकारियों तक पहुंच रखने वाले अकाउंट्स की भी नियमित जांच जरूरी है।

इसके अलावा पेमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण बदलावों के लिए अलग से सत्यापन व्यवस्था लागू करने की सलाह दी गई है। इसमें बेनिफिशियरी की जानकारी, भुगतान के निर्देश और अप्रूवल प्रक्रिया में होने वाले बदलाव शामिल हैं।

सर्विस प्रोवाइडर्स और कंपनियों को भी सतर्क रहने की जरूरत

CERT-In ने टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइडर्स और IT कंपनियों को अपने ग्राहकों के सिस्टम और नेटवर्क अलग-अलग रखने की सलाह दी है। साथ ही एडमिन अकाउंट, लॉगिन क्रेडेंशियल और कंट्रोल सिस्टम तक पहुंच सीमित रखने को कहा है।

एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि एक क्लाइंट को दिया गया एक्सेस किसी दूसरे क्लाइंट के सिस्टम तक नहीं पहुंचना चाहिए।

इसके अलावा कंपनियों को पेमेंट से जुड़े रिकॉर्ड में होने वाले हर बदलाव और वित्तीय लेनदेन की लगातार निगरानी करनी चाहिए। खासतौर पर असामान्य गतिविधियों और अप्रूवल प्रक्रिया में होने वाले बदलावों पर नजर रखना जरूरी है।

कुल मिलाकर, AI के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर धोखाधड़ी के तरीके भी बदल रहे हैं। ऐसे में कंपनियों और सरकारी संस्थानों के लिए केवल सामान्य सुरक्षा जांच पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। पेमेंट सिस्टम की नियमित निगरानी और अतिरिक्त सत्यापन अब बेहद जरूरी हो गया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
23 ° C
23 °
22.1 °
53 %
4.1kmh
0 %
Mon
25 °
Tue
27 °
Wed
27 °
Thu
27 °
Fri
27 °

Most Popular