25 C
New Delhi
Saturday, November 21, 2026
Homeएंटरटेनमेंटमां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, बेटे की छोटी-सी हथेली थामकर फैंस को...

मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, बेटे की छोटी-सी हथेली थामकर फैंस को दी खुशखबरी

मनोरंजन डेस्क। साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के घर खुशियों ने दस्तक दी है। अभिनेत्री और फिल्ममेकर राज निदिमोरू माता-पिता बन गए हैं। 19 नवंबर 2026 को सामंथा ने बेटे को जन्म दिया। कपल ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर साझा कर फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की। तस्वीर में दोनों अपने नवजात बच्चे की नन्ही हथेलियों को थामे नजर आ रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।

बेटे का नाम रखा ‘देव निदिमोरू’

सामंथा और राज ने बेटे के जन्म की जानकारी देने के साथ ही उसका नाम भी सार्वजनिक कर दिया है। कपल ने अपने बेटे का नाम ‘देव निदिमोरू’ रखा है। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीर में बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया गया है, बल्कि उसके नन्हे हाथों की झलक दिखाई गई है।

इस तस्वीर के साथ कपल ने लिखा, ‘हमारा खूबसूरत बेटा देव निदिमोरू, 19.11.2026। हमारे दिल इससे ज्यादा कभी खुश नहीं हुए।’ इस पोस्ट के जरिए दोनों ने अपनी खुशी जाहिर की। फैंस और मनोरंजन जगत से जुड़े लोग लगातार कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

दिसंबर 2025 में हुई थी शादी

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू ने 1 दिसंबर 2025 को शादी की थी। दोनों ने कोयंबटूर स्थित ईशा फाउंडेशन में बेहद निजी समारोह में विवाह किया था। इस कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों ने शिरकत की थी।

बता दें कि राज निदिमोरू की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी श्यामली डे से हुई थी। वहीं, सामंथा की पहली शादी अभिनेता नागा चैतन्य से हुई थी। दोनों अक्टूबर 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन करीब चार साल बाद 2021 में अलग हो गए थे।

‘द फैमिली मैन 2’ के दौरान बढ़ी थी नजदीकियां

सामंथा और राज की पहली मुलाकात वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ के सेट पर हुई थी। इस सीरीज में सामंथा ने राजी नाम की विद्रोही नेता का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके बाद दोनों ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में भी साथ काम करते नजर आए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी से पहले दोनों करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को हमेशा निजी रखा और सार्वजनिक रूप से इस बारे में ज्यादा चर्चा नहीं की।

जून 2026 में साझा की थी प्रेग्नेंसी की खबर

सामंथा और राज ने जून 2026 में माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की थी। अभिनेत्री की फिल्म ‘मा इंटी बंगाराम’ के सक्सेस मीट के दौरान प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई थी। इसके बाद से ही उनके फैंस नन्हे मेहमान के आने का इंतजार कर रहे थे।

अब बेटे देव के जन्म के साथ सामंथा और राज की जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। कपल की इस खुशखबरी पर प्रशंसक जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
25 ° C
25.1 °
25 °
53 %
3.1kmh
36 %
Sat
26 °
Sun
27 °
Mon
27 °
Tue
28 °
Wed
27 °

Most Popular