24.1 C
New Delhi
Wednesday, November 18, 2026
Homeटेक‘आज रात कट जाएगी बिजली…’ ऐसा SMS आते ही न करें गलती,...

‘आज रात कट जाएगी बिजली…’ ऐसा SMS आते ही न करें गलती, SBI ने बताया कैसे बचें साइबर फ्रॉड से

Electricity Bill Scam: आजकल ज्यादातर लोग बिजली बिल का भुगतान ऑनलाइन करते हैं। ऐसे में बिजली बिल से जुड़े मैसेज और कॉल आना सामान्य बात है। लेकिन साइबर ठग अब इसी का फायदा उठाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ठग फोन और WhatsApp पर मैसेज भेजकर बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देते हैं। इसके अलावा बिल अपडेट करने और KYC पूरी करने के नाम पर फर्जी लिंक भी भेजे जा रहे हैं।

बिजली बिल के नाम पर बढ़ते साइबर फ्रॉड को देखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बैंक के मुताबिक, ठग बिजली, गैस और पानी जैसी जरूरी सेवाओं का हवाला देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। कभी बकाया बिल का डर दिखाया जाता है तो कभी KYC अपडेट नहीं होने पर कनेक्शन बंद करने की बात कही जाती है। ऐसे में जरा सी लापरवाही आपकी निजी जानकारी और बैंक खाते में जमा रकम को खतरे में डाल सकती है।

कैसे काम करता है Electricity Bill Scam?

इस तरह की ठगी में सबसे पहले लोगों को एक फर्जी मैसेज भेजा जाता है, जो देखने में बिजली विभाग के आधिकारिक संदेश जैसा लगता है। इसमें दावा किया जाता है कि पिछले महीने का बिजली बिल अपडेट नहीं हुआ है और जल्द ही कनेक्शन काट दिया जाएगा। मैसेज में एक मोबाइल नंबर भी दिया जाता है, जिस पर तुरंत संपर्क करने के लिए कहा जाता है।

जब कोई व्यक्ति उस नंबर पर कॉल करता है तो ठग खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर बात करता है। इसके बाद बिजली कनेक्शन चालू रखने के लिए ऑनलाइन पेमेंट करने या KYC अपडेट करने का दबाव बनाया जाता है। कई बार लोगों को एक लिंक भेजकर मोबाइल में ऐप डाउनलोड करने के लिए भी कहा जाता है।

ऐप डाउनलोड करवाकर भी करते हैं धोखाधड़ी

साइबर ठग लोगों को बिजली बिल जमा करने या कनेक्शन अपडेट करने के बहाने अनजान ऐप डाउनलोड करवाते हैं। इन ऐप के जरिए वे मोबाइल की स्क्रीन तक पहुंच बनाने या स्क्रीन शेयरिंग के लिए कह सकते हैं। इससे मोबाइल में मौजूद निजी जानकारी और बैंकिंग से जुड़ी जानकारियां खतरे में पड़ सकती हैं।

इसलिए किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई ऐप डाउनलोड न करें और न ही किसी के साथ अपने मोबाइल की स्क्रीन शेयर करें।

KYC अपडेट के नाम पर भी बिछाया जा रहा जाल

ठगी का एक और तरीका बिजली कनेक्शन की KYC अधूरी होने का डर दिखाना है। ठग फोन करके दावा करते हैं कि KYC पूरी नहीं होने पर बिजली सप्लाई बंद कर दी जाएगी। इसके बाद लोगों को फर्जी लिंक भेजकर जरूरी जानकारी भरने या भुगतान करने के लिए कहा जाता है।

SBI ने दी ये जरूरी सलाह

SBI ने लोगों को ऐसे साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। बैंक के अनुसार, बिजली, गैस और पानी जैसी सेवाओं के नाम पर आने वाले अनजान कॉल और मैसेज पर बिना जांच किए भरोसा नहीं करना चाहिए।

बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान:

  • बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर आए अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
  • किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में ऐप डाउनलोड न करें।
  • KYC अपडेट करने के नाम पर OTP, बैंकिंग डिटेल या निजी जानकारी साझा न करें।
  • बिजली कनेक्शन काटने की धमकी मिलने पर घबराकर तुरंत भुगतान न करें।
  • बिल और भुगतान की जानकारी संबंधित बिजली विभाग के आधिकारिक माध्यम से जांचें।

याद रखें, किसी भी अनजान कॉल या मैसेज के दबाव में आकर जल्दबाजी में कदम उठाना नुकसानदायक हो सकता है। सावधानी बरतकर ही इस तरह की ऑनलाइन ठगी से बचा जा सकता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
24.1 ° C
24.1 °
24.1 °
41 %
3.1kmh
0 %
Wed
27 °
Thu
27 °
Fri
28 °
Sat
27 °
Sun
27 °

Most Popular