22 C
New Delhi
Tuesday, November 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन शुरू, 11 हेल्थकेयर कोर्स में...

छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन शुरू, 11 हेल्थकेयर कोर्स में मिलेगा दाखिले का मौका

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 11 स्वास्थ्य सेवा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें आठ स्नातक और तीन डिप्लोमा पाठ्यक्रम शामिल हैं। इन कोर्स के जरिए विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में फिजिशियन एसोसिएट, हेल्थ इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट, मेडिकल रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग टेक्नोलॉजी, एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, रेडिएशन थेरेपी, डायलिसिस थेरेपी, ऑप्टोमेट्री और मेडिकल लैबोरेटरी साइंस शामिल हैं।

वहीं, डिप्लोमा स्तर पर एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, डायलिसिस टेक्नोलॉजी और मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी में प्रवेश दिया जाएगा।

इन पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों को रोगों की जांच, उपचार में चिकित्सकीय सहयोग, आंखों की जांच और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के प्रबंधन का प्रशिक्षण मिलेगा। सभी कोर्स राष्ट्रीय सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देखभाल व्यवसाय आयोग (NCAHP) के निर्धारित मानकों के अनुरूप हैं।

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे पाठ्यक्रमों की पात्रता, अवधि और प्रवेश संबंधी अन्य जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.cgdme.in पर जाएं। प्रवेश से जुड़ी सही जानकारी के लिए सरकारी अधिसूचना को ही आधार मानें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
22 ° C
22 °
21.1 °
60 %
3.1kmh
0 %
Tue
25 °
Wed
26 °
Thu
28 °
Fri
28 °
Sat
28 °

Most Popular