24 C
New Delhi
Monday, November 16, 2026
HomeदेशRTE Admission Schedule 2027: RTE के तहत निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले...

RTE Admission Schedule 2027: RTE के तहत निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले की तैयारी, 1 दिसंबर से आवेदन शुरू, जानें एडमिशन की पूरी प्रक्रिया

RTE Admission Schedule 2027: शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले की प्रक्रिया इस बार पिछले साल की तुलना में दो महीने पहले शुरू की जा रही है। नए शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए 1 दिसंबर से अभिभावक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं, पिछली बार आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू हुई थी। देरी के कारण प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक शैक्षणिक सत्र के दो महीने बीत गए थे, जिसके चलते बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई थीं।

बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और सभी पात्र बच्चों को समय पर स्कूलों में दाखिला मिल सके, इसके लिए इस बार प्रशासन ने पहले से तैयारी शुरू कर दी है। जिले में आरटीई प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत 2 नवंबर से कर दी गई है। साथ ही नियमों में बदलाव करते हुए निजी स्कूलों में उपलब्ध सीटों को पूरी तरह भरने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पिछले शैक्षणिक सत्र में जिले के 456 निजी स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश की प्रक्रिया संचालित की गई थी। इसके बावजूद करीब 500 सीटें खाली रह गई थीं। हर साल बड़ी संख्या में सीटें खाली रहने से योजना का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है।

आरटीई अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित रहती हैं। इन सीटों पर चयनित बच्चों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। इसके बावजूद जागरूकता की कमी और प्रवेश प्रक्रिया में देरी के कारण कई पात्र बच्चों को योजना का लाभ नहीं मिल पाता।

RTE Admission 2027: जानिए पूरा शेड्यूल

इस बार आरटीई प्रवेश के लिए अलग-अलग चरणों में प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसकी समय-सारणी जारी कर दी गई है।

  • 2 से 25 नवंबर: पोर्टल पर स्कूलों की जानकारी अपडेट करने और नए स्कूलों के पंजीयन की प्रक्रिया।
  • 2 से 28 नवंबर: स्कूलों की अपलोड की गई जानकारी का सत्यापन और सीटों की संख्या जारी करना।
  • 1 से 31 दिसंबर: प्रवेश के लिए अभिभावक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
  • 7 जनवरी तक: नोडल प्राचार्यों द्वारा प्राप्त आवेदनों की जांच की जाएगी।
  • 11 और 12 जनवरी: राज्य स्तर पर जिलावार ऑनलाइन लॉटरी निकाली जाएगी।
  • 14 जनवरी से 10 फरवरी: लॉटरी में चयनित बच्चों को संबंधित स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा।

इस बार 500 खाली सीटें भरने पर जोर

पिछले सत्र में करीब 500 सीटें खाली रह जाने के बाद इस बार प्रशासन का मुख्य फोकस सभी उपलब्ध सीटों पर दाखिले सुनिश्चित करना है। आवेदन से लेकर दस्तावेजों के सत्यापन और लॉटरी तक की प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने की तैयारी है, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और आरटीई के पात्र परिवारों को समय पर मुफ्त शिक्षा का लाभ मिल सके।

RELATED ARTICLES
New Delhi
fog
24 ° C
24 °
23.1 °
60 %
3.6kmh
0 %
Mon
28 °
Tue
28 °
Wed
29 °
Thu
28 °
Fri
28 °

Most Popular