22 C
New Delhi
Tuesday, November 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़Indian Railway: शादी के सीजन में रेलवे का बड़ा झटका! 52 ट्रेनें...

Indian Railway: शादी के सीजन में रेलवे का बड़ा झटका! 52 ट्रेनें रहेंगी रद्द, सफर से पहले चेक कर लें पूरी लिस्ट

रायपुर। शादी-ब्याह का सीजन शुरू होने वाला है। घरों में शहनाइयां गूंजने की तैयारियां चल रही हैं। कोई बेटी की शादी की तैयारी में जुटा है, तो कोई बेटे के विवाह में शामिल होने के लिए रिश्तेदारों और मेहमानों का इंतजार कर रहा है। लेकिन इस बीच रेलवे के एक फैसले ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। देवउठनी एकादशी से शुरू होने वाले विवाह सीजन के दौरान रेलवे ने अलग-अलग तारीखों में 52 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इससे पहले से टिकट बुक करा चुके यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ सकती है।

रेलवे यार्ड में होगा नॉन इंटरलॉकिंग का काम

दरअसल, चक्रधरपुर रेल मंडल के झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। यह काम 26 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक अलग-अलग निर्धारित तिथियों में होगा। इसके चलते इस रेल मार्ग से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे ने इस दौरान 52 ट्रेनों को अलग-अलग दिनों में रद्द करने का फैसला लिया है। वहीं, दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा, जबकि दो ट्रेनों का परिचालन बीच के स्टेशन तक ही सीमित रहेगा। गौरतलब है कि इससे पहले जून महीने में भी रेलवे ने करीब 86 ट्रेनों को रद्द किया था।

शादी के मेहमानों की बढ़ेगी परेशानी

शादी के सीजन में पहले से ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में 52 ट्रेनों के रद्द होने से दूसरी नियमित ट्रेनों में सीटों की मांग और बढ़ सकती है। जिन परिवारों ने शादी समारोह में शामिल होने के लिए महीनों पहले टिकट बुक कराए हैं, उन्हें अब वैकल्पिक व्यवस्था तलाशनी पड़ सकती है।

इसका सबसे ज्यादा असर उन यात्रियों पर पड़ सकता है, जिन्हें परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा करनी है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ सफर करने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

हावड़ा-मुंबई-अहमदाबाद समेत कई रूट प्रभावित

रेलवे के इस फैसले का असर हावड़ा, पुणे, मुंबई, अहमदाबाद और हैदराबाद जैसे प्रमुख रेल मार्गों पर देखने को मिलेगा। इन रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की तारीख और ट्रेन की उपलब्धता के अनुसार योजना बनानी होगी।

रद्द होने वाली ट्रेनों में टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी, हावड़ा-पुणे दुरंतो, चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस, तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस, मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस, कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, हटिया-पुणे एक्सप्रेस और हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस सहित कुल 52 ट्रेनें शामिल हैं।

सफर से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस

ट्रेनों के परिचालन में बदलाव को देखते हुए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। पुराने टिकट या पहले से जारी समय-सारिणी के आधार पर यात्रा की तैयारी करना परेशानी का कारण बन सकता है।

यात्रियों को रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप के माध्यम से ट्रेन का स्टेटस, रूट और परिचालन संबंधी जानकारी चेक करनी चाहिए। इससे आखिरी समय में होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
22 ° C
22 °
21.1 °
60 %
3.1kmh
0 %
Tue
25 °
Wed
26 °
Thu
28 °
Fri
28 °
Sat
28 °

Most Popular