29.5 C
New Delhi
Friday, November 6, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG Road Accident: भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, तेज...

CG Road Accident: भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, तेज रफ्तार कार ने दो कारों और ट्रैक्टर को मारी टक्कर

CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। नेशनल हाईवे-30 पर देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दो कारों और एक ट्रैक्टर से जा टकराई। इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। हादसा रात करीब 3:30 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, देर रात नेशनल हाईवे-30 पर एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार चालक ने सड़क पर चल रही दो कारों और एक ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा हाईवे किनारे स्थित रिहायशी इलाके में हुआ, जिसके चलते टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।

इस दुर्घटना में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। फिलहाल दुर्घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि तेज रफ्तार कार किस कारण अनियंत्रित हुई और हादसा कैसे हुआ।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
29.5 ° C
29.5 °
29.5 °
48 %
3.5kmh
0 %
Fri
29 °
Sat
30 °
Sun
32 °
Mon
31 °
Tue
30 °

Most Popular