28.7 C
New Delhi
Thursday, November 5, 2026
HomeएंटरटेनमेंटSaif Ali Khan पर हमले की वो खौफनाक रात, Kareena Kapoor ने...

Saif Ali Khan पर हमले की वो खौफनाक रात, Kareena Kapoor ने बयां किया दर्द; 6 महीने तक नहीं आई नींद

एंटरटेनमेंट डेस्क: करण जौहर के चर्चित चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के आखिरी सीजन में इस बार बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी करीना कपूर और सैफ अली खान मेहमान बनकर पहुंची। कई सालों बाद दोनों एक साथ शो में नजर आएंगे। एपिसोड के प्रोमो में जहां सैफ का मजाकिया अंदाज और करीना की हाजिरजवाबी देखने को मिल रही है, वहीं दोनों ने जनवरी 2025 में हुई उस खौफनाक घटना को भी याद किया, जब उनके घर में घुसे हमलावर ने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया था।

हमले के बाद 6 महीने तक नहीं सो पाईं करीना

शो के दौरान बातचीत के एक भावुक पल में करीना कपूर ने उस रात का जिक्र किया और बताया कि इस घटना का उन पर कितना गहरा असर पड़ा। अभिनेत्री के मुताबिक, हमले के बाद वह करीब छह महीने तक ठीक से सो नहीं पाईं। उस रात के डर और तनाव ने उन्हें लंबे समय तक परेशान रखा।

सैफ ने बताया जिंदगी की सबसे बुरी रात

उस रात को याद करते हुए करीना ने कहा, “मैं सड़क पर चिल्ला रही थी, रुको, रुको। यह बिल्कुल किसी फिल्मी सीन जैसा था।” वहीं, सैफ अली खान ने उस घटना को अपनी जिंदगी की सबसे बुरी रात बताया। उन्होंने अपनी चोटों की गंभीरता और उस मुश्किल वक्त में खुद को संभालने के अनुभव साझा किए। सैफ ने बताया कि बच्चों के सामने ऐसी स्थिति में शांत रहना उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था।

16 जनवरी 2025 को घर में घुसकर किया था हमला

बता दें कि 16 जनवरी 2025 को एक घुसपैठिया बांद्रा स्थित सैफ और करीना के अपार्टमेंट में दाखिल हुआ था। उसने घर की हाउस हेल्प को बंधक बना लिया। इस दौरान सैफ ने बीच-बचाव किया तो हमलावर ने उन पर चाकू से वार कर दिया। घायल सैफ को तत्काल ऑटो-रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी करीब छह घंटे तक सर्जरी चली।

घटना के तीन दिन बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शरीफुल को गिरफ्तार कर लिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की ओर से अपराध स्वीकार करने की दूसरी कोशिश अदालत ने खारिज कर दी थी। इसके बाद मामले की सुनवाई शुरू हुई।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
56 %
3.1kmh
0 %
Thu
30 °
Fri
31 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Mon
31 °

Most Popular