23.5 C
New Delhi
Saturday, October 31, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG News: राज्योत्सव की तैयारियों के बीच कलेक्ट्रेट में मिला चौकीदार का...

CG News: राज्योत्सव की तैयारियों के बीच कलेक्ट्रेट में मिला चौकीदार का शव, इलाके में मचा हड़कंप

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सीढ़ियों पर एक चौकीदार का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 50 वर्षीय दिनेश कुमार पटेल के रूप में हुई है। घटना के समय कलेक्ट्रेट परिसर में राज्योत्सव की तैयारियां चल रही थीं।

जानकारी के मुताबिक, दिनेश कुमार पटेल रायपुर के बोरिया खुर्द स्थित श्री साईं नगर, आरडीए कॉलोनी का निवासी था और कलेक्ट्रेट परिसर में चौकीदार के पद पर कार्यरत था। शनिवार सुबह परिसर पहुंचे लोगों ने सीढ़ियों पर उसका शव लटका देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

20 लाख रुपये से अधिक का कर्ज होने की चर्चा

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि दिनेश पटेल पर 20 लाख रुपये से अधिक का कर्ज था। बताया जा रहा है कि कर्ज और लोन के बोझ के कारण वह मानसिक रूप से परेशान था। हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में उसकी मौत के पीछे की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी यामन देवांगन के अनुसार, शनिवार सुबह घटना की सूचना मिली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
23.5 ° C
23.5 °
23.5 °
54 %
2.1kmh
8 %
Sat
23 °
Sun
26 °
Mon
32 °
Tue
33 °
Wed
33 °

Most Popular