24.2 C
New Delhi
Wednesday, October 28, 2026
Homeदेशदो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 46 लोगों की मौत; कई यात्री...

दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 46 लोगों की मौत; कई यात्री गंभीर रूप से घायल

स्पेन में बुधवार को एक भीषण रेल हादसा हो गया। राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी अंदालूसिया क्षेत्र से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण रेल मार्ग पर दो हाई-स्पीड ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस दुर्घटना में अब तक कम से कम 46 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

रेल नेटवर्क संचालक एडिफ ने दुर्घटना की पुष्टि की है। टक्कर के बाद कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाओं और बचाव दलों को मौके पर भेजा गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, वहीं हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

146 और 397 यात्रियों से भरी ट्रेनों के बीच टक्कर

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हादसे के समय 146 यात्रियों को लेकर जा रही इर्यो (Iryo) ट्रेन की टक्कर 397 यात्रियों से भरी रेन्फे (Renfe) ट्रेन से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रेनों के कई डिब्बों को भारी नुकसान पहुंचा और मलबा दूर-दूर तक बिखर गया।

घटनास्थल से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में दुर्घटना की भयावहता दिखाई दे रही है। राहत एवं बचाव दल यात्रियों को बाहर निकालने और घायलों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में जुटे हैं। अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।

स्पेन के प्रधानमंत्री ने जताया दुख

हादसे के बाद स्पेन के प्रधानमंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि वह परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते और कास्टिया-ला मंचा के क्षेत्रीय प्रमुख एमिलियानो गार्सिया-पेज के लगातार संपर्क में हैं।

प्रधानमंत्री के अनुसार, आपातकालीन सेवाओं की टीमें घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं। प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित प्रशासनिक एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। फिलहाल, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
24.2 ° C
24.2 °
24.2 °
33 %
1.2kmh
75 %
Wed
25 °
Thu
27 °
Fri
24 °
Sat
28 °
Sun
31 °

Most Popular