29.6 C
New Delhi
Wednesday, October 28, 2026
HomeएंटरटेनमेंटGovinda Sunita Ahuja Controversy: गोविंदा का सुनीता को लेकर बड़ा बयान, बोले- मैंने...

Govinda Sunita Ahuja Controversy: गोविंदा का सुनीता को लेकर बड़ा बयान, बोले- मैंने पहले ही कह दिया था, लौटोगी तो मुझे वैसा नहीं पाओगी… पत्नी ने दिया था ये जवाब

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ा एक पुराना किस्सा साझा किया। गोविंदा ने बताया कि उनकी मां के निधन के बाद सुनीता ने उनसे अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने की आजादी मांगी थी। इस दौरान दोनों के बीच हुई बातचीत का जिक्र करते हुए अभिनेता ने कहा कि उन्होंने सुनीता से साफ कह दिया था कि वापस लौटने पर वह उन्हें पहले जैसा नहीं पाएंगी।

सुनीता ने मांगी थी अपनी जिंदगी जीने की आजादी

इंटरव्यू में गोविंदा से उनके अफेयर को लेकर सवाल किया गया। इसके जवाब में अभिनेता ने अपनी जिंदगी के उस दौर का जिक्र किया, जब उनकी मां का निधन हो गया था। उन्होंने बताया कि उस समय सुनीता ने उनसे कहा था कि कम उम्र में शादी होने के कारण वह अपनी जिंदगी अपने हिसाब से नहीं जी पाईं। स्कूल छोड़कर वह कम उम्र में ही गोविंदा के पास आ गई थीं और अब अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जीना चाहती थीं।

गोविंदा के मुताबिक, सुनीता ने उनसे आजादी मांगी और इसके बाद वह अपने हिसाब से बाहर जाने लगीं। इस पर अभिनेता ने उनसे कहा था, “आप जब लौटकर आओगी घर में तो आप मुझे वैसा नहीं पाओगी जैसा मैं हूं। चलेगा न?” गोविंदा ने बताया कि इस बात पर सुनीता ने जवाब दिया था कि उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है।

‘सुनीता बहकी नहीं थीं, उन्हें अपनी जिंदगी जीनी थी’

इंटरव्यू के दौरान जब गोविंदा से पूछा गया कि क्या सुनीता अपनी आजादी के दौरान बहक गई थीं, तो अभिनेता ने इससे इनकार किया। उन्होंने कहा कि सुनीता सिर्फ अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती थीं और उन्हें ऐसा करने का अधिकार था।

गोविंदा ने कहा कि कम उम्र में सुनीता उनके घर आ गई थीं और लंबे समय तक उनकी पसंद के अनुसार जिंदगी जीती रहीं। अभिनेता के मुताबिक, हर व्यक्ति की अपनी जिंदगी होती है और किसी को भी दूसरे की निजी पसंद के बारे में जानने का अधिकार तभी है, जब वह खुद इसके बारे में बताना चाहे।

‘फ्रीडम टू द नेक्स्ट लेवल’ चाहती थीं सुनीता

गोविंदा ने बताया कि उनकी मां के निधन के बाद सुनीता ने उनसे और अधिक आजादी की इच्छा जताई थी। अभिनेता के शब्दों में, सुनीता सिर्फ आजादी नहीं, बल्कि ‘फ्रीडम टू द नेक्स्ट लेवल’ चाहती थीं। इस पर उन्होंने सुनीता से कहा कि वह जिस तरह अपनी जिंदगी जीना चाहती हैं, जी सकती हैं और उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है।

अभिनेता ने यह भी कहा कि सुनीता ने उनसे आजादी मांगी थी, इसलिए उन्होंने उनकी इच्छा का सम्मान किया। उन्होंने माना कि इतने सालों तक परिवार और घर की जिम्मेदारियां निभाने के बाद सुनीता शायद अपनी जिंदगी में बदलाव चाहती थीं।

खाने-पीने के शौक का भी किया जिक्र

बातचीत के दौरान गोविंदा ने सुनीता की पसंद और उनकी जीवनशैली का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें खाने-पीने का काफी शौक है। अभिनेता के मुताबिक, घर में जिस तरह की जीवनशैली थी, उसमें सुनीता के लिए अपनी पसंद के अनुसार रहना हमेशा संभव नहीं हो पाता था। ऐसे में वह बाहर जाकर अपनी मर्जी से समय बिताना और जिंदगी जीना चाहती थीं।

गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर क्यों हुई चर्चा?

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी साल 1987 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं, बेटी टीना और बेटा यशवर्धन। पिछले कुछ समय से उनके रिश्ते में अनबन और अलगाव की खबरें सामने आती रही हैं।

फरवरी 2025 में दोनों के बीच विवाद और तलाक की चर्चाएं शुरू हुई थीं। उस समय गोविंदा के मैनेजर ने माना था कि दंपती के बीच कुछ मुद्दे हैं, जिन्हें सुलझाने की कोशिश की जा रही है। अगस्त 2025 में एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि सुनीता ने दिसंबर 2024 में तलाक की याचिका दायर की थी। हालांकि, बाद में दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए।

जुलाई 2026 में सुनीता ने कथित तौर पर कहा था कि वह गोविंदा को छोड़ना नहीं चाहतीं और अपने रिश्ते को बनाए रखना चाहती हैं। वहीं, अगस्त 2026 में गोविंदा की एक को-स्टार के साथ नजर आने को लेकर सुनीता ने नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद दोनों के बीच बयानबाजी की खबरें भी सामने आईं।

19 अगस्त 2026 को गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने दावा किया था कि सुनीता ने तलाक का मामला वापस ले लिया है। अब गोविंदा के इस इंटरव्यू में सामने आए पुराने किस्से ने एक बार फिर उनके वैवाहिक रिश्ते को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
29 %
1.3kmh
54 %
Wed
30 °
Thu
28 °
Fri
25 °
Sat
29 °
Sun
31 °

Most Popular