30.4 C
New Delhi
Monday, October 26, 2026
Homeदेशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस...

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि राहुल गांधी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सुल्तानपुर के हलियापुर क्षेत्र में 91 किलोमीटर के माइलस्टोन के पास काफिले की पांच गाड़ियां और एक एम्बुलेंस आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और सुरक्षा से जुड़े लोगों के घायल होने की खबर है।

मानहानि मामले में अदालत में पेश होंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्हें सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत में पेश होना है। यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है। वर्ष 2018 में बेंगलुरु में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया था। शिकायतकर्ता विजय मिश्रा उस समय भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे।

2018 में दर्ज हुआ था मानहानि का मामला

शिकायतकर्ता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी की कथित टिप्पणी से आहत होने का हवाला देते हुए सुल्तानपुर की अदालत में परिवाद दाखिल किया था। मामले में अदालत ने राहुल गांधी को 16 दिसंबर 2023 को तलब किया था। इसके बाद राहुल गांधी अदालत में पेश हुए, जहां उन्हें जमानत मिल गई। फरवरी 2024 में भी विशेष अदालत से उन्हें जमानत मिली थी। उस दौरान राहुल गांधी ने आरोपों से इनकार करते हुए खुद को निर्दोष बताया था।

वॉयस सैंपल की मांग भी हो चुकी है खारिज

मामले की सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता ने राहुल गांधी के वॉयस सैंपल की तुलना कराने की मांग की थी। हालांकि, ट्रायल कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद सेशन कोर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी इसे चुनौती दी गई, लेकिन वहां से भी राहत नहीं मिली। साक्ष्य संबंधी कार्यवाही पूरी होने के बाद मामला अंतिम बहस के लिए निर्धारित किया गया था।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30.4 ° C
30.4 °
30.4 °
30 %
3.4kmh
0 %
Mon
31 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
31 °
Fri
31 °

Most Popular