रेलवे में एक और बंपर भर्ती का एलान किया गया है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), जयपुर की ओर से अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन तिथियों का एलान कर दिया गया है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार इस वैकेंसी के लिए आवेदन 23 अक्टूबर से शुरू हो जायेंगे। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 22 नवंबर 2026 तय की गई है।
केवल 10th-ITI पास कर सकते हैं अप्लाई
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को किसी बड़ी डिग्री की आवश्यकता नहीं है। फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी ने केवल मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही ITI पास होना चाहिए।
