CG Rail Connectivity: छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में 20 अक्टूबर को महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राजधानी रायपुर में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। इस दौरान ताड़ोकी-रावघाट रेल लाइन और अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। कार्यक्रम में रायपुर में इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी का शिलान्यास भी किया जाएगा।
रायपुर और रावघाट रेलवे स्टेशन पर होंगे कार्यक्रम
रेलवे का यह कार्यक्रम 20 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से रायपुर रेलवे स्टेशन और रावघाट रेलवे स्टेशन पर आयोजित होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस दौरान ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कई सांसद भी होंगे शामिल
इस कार्यक्रम में सांसद राजीव शुक्ला, रंजीत रंजन, लक्ष्मी वर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, विजय बघेल, भोजराज नाग और रूप कुमारी चौधरी के शामिल होने की जानकारी दी गई है।
रेल सुविधाओं के विस्तार पर रहेगा जोर
ताड़ोकी-रावघाट और अभनपुर-कुरूद रेल लाइनों का उद्घाटन प्रदेश में रेल सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं, इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी के शिलान्यास से रेल इंजन के रखरखाव से जुड़ी सुविधाओं को विकसित करने की दिशा में काम आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न रेल सेवाओं की शुरुआत भी की जाएगी

