27.2 C
New Delhi
Wednesday, October 14, 2026
Homeछत्तीसगढ़CRPF कैंप में बड़ी घटना, सब इंस्पेक्टर ने सर्विस गन से खुद...

CRPF कैंप में बड़ी घटना, सब इंस्पेक्टर ने सर्विस गन से खुद को गोली मारी; उपचार के दौरान तोड़ा दम

सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में CRPF के एक सब इंस्पेक्टर की गोली लगने से मौत हो गई। मेट्टागुड़म कैंप में पदस्थ उपनिरीक्षक देवानंद यादव ने कथित तौर पर अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद साथी जवान उन्हें तत्काल उपचार के लिए इल्मागुड़ा कैंप ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मध्यरात्रि के दौरान हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मध्यरात्रि करीब 12 बजे से 12:30 बजे के बीच की है। मेट्टागुड़म कैंप में 131वीं वाहिनी CRPF में पदस्थ उपनिरीक्षक देवानंद यादव, पिता रामानंद यादव, ने अज्ञात कारणों से अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली।

गोली चलने की आवाज सुनकर कैंप में मौजूद जवानों और अधिकारियों में हलचल मच गई। उन्होंने तत्काल घायल उपनिरीक्षक को फील्ड एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए इल्मागुड़ा कैंप पहुंचाया।

उपचार के दौरान हुई मौत

इल्मागुड़ा कैंप में उपनिरीक्षक देवानंद यादव का उपचार किया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों और पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

आत्मघाती कदम के कारणों की जांच जारी

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। उपनिरीक्षक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

वहीं, मृतक के पार्थिव शरीर का नियमानुसार पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे उनके गृह ग्राम भेजने की व्यवस्था की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
27.2 ° C
27.2 °
27.2 °
55 %
3.9kmh
38 %
Wed
27 °
Thu
34 °
Fri
30 °
Sat
33 °
Sun
35 °

Most Popular