30.2 C
New Delhi
Monday, October 12, 2026
HomeमौसमCG Weather Update: प्रदेश में मौसम लेगा करवट, तापमान में बदलाव के...

CG Weather Update: प्रदेश में मौसम लेगा करवट, तापमान में बदलाव के आसार, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में दिन के समय तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को रायपुर में मौसम साफ रहने और अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

रायपुर में बढ़ेगी गर्मी

राजधानी रायपुर में लोगों को दिन और रात दोनों समय गर्मी का अहसास हो रहा है। सोमवार को आसमान साफ रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, रायपुर का अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

इससे पहले रविवार को प्रदेश के विभिन्न शहरों में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। दुर्ग में 33.4 डिग्री, जगदलपुर में 33.2 डिग्री, माना में 32.9 डिग्री, बिलासपुर में 32.4 डिग्री, पेंड्रारोड में 31.4 डिग्री और अंबिकापुर में 31 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाओं के आसार

मौसम विभाग ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में इसी तरह की मौसमी गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

मानसून की वापसी के बीच द्रोणिका का असर

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा सुपौल, रांची, सुंदरगढ़, बरगढ़, बीजापुर, हैदराबाद, बेलगावी और पणजी से होकर गुजर रही है। अगले दो दिनों में पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं।

इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है। मानसून की वापसी के बीच इस मौसमी प्रणाली के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। वहीं, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल गर्मी का असर बने रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30.2 ° C
30.2 °
30.2 °
49 %
0.3kmh
0 %
Mon
30 °
Tue
32 °
Wed
34 °
Thu
32 °
Fri
33 °

Most Popular