34 C
New Delhi
Thursday, October 8, 2026
Homeछत्तीसगढ़Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! आज जारी...

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए संचालित महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पात्र महिला हितग्राहियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 632 करोड़ 40 लाख 4 हजार 250 रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे।

महतारी वंदन योजना प्रदेश में 1 मार्च 2024 से लागू की गई थी। योजना का लाभ लेने के लिए कुल 70 लाख 27 हजार 154 महिलाओं ने आवेदन किया था। इनमें से पात्र पाए गए 70 लाख 9 हजार 578 हितग्राहियों को 10 मार्च 2024 को पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माध्यम से सहायता राशि का अंतरण किया गया था।

योजना के तहत अब तक 31 किस्तों में 20,075.71 करोड़ रुपये की सहायता राशि महिला हितग्राहियों को दी जा चुकी है। 32वीं किस्त के भुगतान के बाद योजना के तहत अब तक वितरित कुल राशि बढ़कर 20,708.11 करोड़ रुपये हो जाएगी।

32वीं किस्त में 67.38 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

अक्टूबर 2026 की 32वीं किस्त के लिए अद्यतन स्थिति में कुल 68 लाख 52 हजार 661 हितग्राही पात्र हैं। इनमें से ई-केवाईसी पूरा करा चुके 67 लाख 38 हजार 217 हितग्राहियों को 632.40 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के जरिए भुगतान की जाएगी।

इसके अलावा नियद नेल्लानार योजना के हितग्राहियों की 12वीं किस्त के भुगतान के लिए भी 6,903 हितग्राहियों का अनुमोदन किया गया है।

सरकार के अनुसार, महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग महिलाएं अपने सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ परिवारों में कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम के लिए भी कर रही हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
34 ° C
34.1 °
34 °
49 %
6.2kmh
0 %
Thu
34 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
36 °
Mon
36 °

Most Popular