33 C
New Delhi
Thursday, September 17, 2026
Homeदेशराशन कार्ड बनवाना हुआ आसान, लेकिन बढ़ी जांच-पड़ताल! अब 6 दस्तावेज जरूरी,...

राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान, लेकिन बढ़ी जांच-पड़ताल! अब 6 दस्तावेज जरूरी, जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया

राशन कार्ड: नया राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन जरूर किया गया है, लेकिन दस्तावेजों और सत्यापन को लेकर नियम सख्त किए गए हैं। अब केवल आधार कार्ड या किसी एक एड्रेस प्रूफ के आधार पर राशन कार्ड नहीं बनाया जाएगा। आवेदन के साथ कई जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे और इसके बाद आवेदक का सत्यापन भी किया जाएगा।

राशन कार्ड के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी?

नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करते समय ये दस्तावेज तैयार रखना जरूरी होगा:

  • आधार कार्ड
  • आवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • घर की फोटो
  • बैंक अकाउंट की जानकारी

इसके अलावा आवेदन के दौरान आवेदक या परिवार के मुखिया की फोटो और मोबाइल नंबर भी देना होगा। मोबाइल नंबर पर OTP के जरिए सत्यापन किया जा सकता है। परिवार के अन्य सदस्यों की जानकारी और उनके आधार नंबर भी आवेदन में दर्ज करने होंगे।

ऑनलाइन कैसे करें आवेदन?

नया राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन e-District पोर्टल, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या जन सेवा केंद्र के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी तैयार रखना बेहतर होगा।

ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले संबंधित पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करना होगा। इसके बाद नए राशन कार्ड के आवेदन का विकल्प चुनकर परिवार के मुखिया की जानकारी, पता, बैंक खाते और आय से जुड़ी जानकारी भरनी होगी।

इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों के नाम और आधार नंबर दर्ज करने होंगे। आवेदन के साथ आवेदक की फोटो, घर की फोटो और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद निर्धारित शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा। आवेदन की रसीद को भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहिए।

आवेदन के बाद होगा सत्यापन

ऑनलाइन आवेदन जमा होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेजों की जांच की जाएगी। आवेदन को BDO या क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति निरीक्षक के स्तर पर सत्यापित किया जा सकता है। इसके बाद जरूरत के अनुसार फिजिकल वेरिफिकेशन भी किया जाएगा।

सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र आवेदक का डिजिटल राशन कार्ड जारी किया जा सकता है। दी गई जानकारी के अनुसार, पूरी प्रक्रिया में करीब 30 दिन तक का समय लग सकता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
33 ° C
33 °
32.1 °
55 %
3.1kmh
31 %
Thu
33 °
Fri
36 °
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
40 °

Most Popular