28.7 C
New Delhi
Thursday, November 5, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG Swine Flu: स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता! छत्तीसगढ़ में 108...

CG Swine Flu: स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता! छत्तीसगढ़ में 108 संक्रमित, रायपुर में 38 केस, देखें जिलावार आंकड़े

CG Swine Flu: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में 24 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 108 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, कुल संक्रमित मरीजों में 87 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 21 मरीजों का इलाज और निगरानी घर पर की जा रही है। नए मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज

राजधानी रायपुर में स्वाइन फ्लू के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। मंगलवार को जिले में 8 नए मरीज मिले, जिसके बाद रायपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 38 हो गई है।

रायपुर के 38 संक्रमित मरीजों में से 36 अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 2 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।

बिलासपुर में 10 संक्रमित

बिलासपुर में अब तक स्वाइन फ्लू के 10 मरीज सामने आए हैं। इनमें से 5 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 5 मरीजों का इलाज घर पर किया जा रहा है।

जिलावार संक्रमित मरीज

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के प्रमुख जिलों में संक्रमित मरीजों की संख्या इस प्रकार है:

  • रायपुर: 38
  • दुर्ग: 13
  • महासमुंद: 12
  • बिलासपुर: 10
  • राजनांदगांव: 10
  • बालोद: 9
  • कोरबा: 8

लक्षण दिखने पर डॉक्टर से करें संपर्क

स्वास्थ्य विभाग लगातार स्वाइन फ्लू के मामलों की निगरानी कर रहा है। विभाग की एडवाइजरी के अनुसार, तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
56 %
3.1kmh
0 %
Thu
30 °
Fri
31 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Mon
31 °

Most Popular