31 C
New Delhi
Friday, September 11, 2026
HomeमौसमMonsoon Rain Alert: मॉनसून की विदाई से पहले बदला मौसम, दिल्ली-UP समेत...

Monsoon Rain Alert: मॉनसून की विदाई से पहले बदला मौसम, दिल्ली-UP समेत 18 राज्यों में बारिश के आसार

Monsoon Rain Alert: मॉनसून में पिछले कुछ दिनों से सुस्ती दिख रही है. लेकिन विदाई से पहले बारिश एक बार फिर कई राज्यों को तरबतर करके जाने वाली है. 11 सितंबर को यूपी से बिहार-झारखंड तक मौसम बदलने वाला है. आज 18 राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है. भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने रहे लो प्रेशर एरिया की वजह से आज से बरसात की शुरुआत होने के चांस दिख रहे हैं. मॉनसून की सुस्ती से देश के कई राज्यों में गर्मी का असर भी बढ़ना शुरू हो गया है, लेकिन अगर फिर से बरसात शुरू होती है तो लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है. कई राज्यों में पारा 38 डिग्री के पार हो गया था. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि विदाई से पहले मॉनसून एक बार फिर से बरसने के लिए तैयार है.

आज कहां कितनी बारिश

  • भारी बारिश: ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश
  • मध्यम बारिश: बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश

यूपी-बिहार में आज फिर बारिश 

उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जताई है. यूपी के 26 जिलों में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसी संभावना बनी है. प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र समेत कई जिलों में बारिश होने के चांस हैं, गंगा नदी उफान पर होने की वजह से निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है. उन्नाव बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, यहां के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं. वहीं बात अगर बिहार की करें तो यहां भी बारिश के चांस बन रहे हैं. बिहार के 14 जिले फिलहाल बाढ़ की चपेट में हैं. मौसम विभाग ने बिहार में आज भी अच्छी बरसात की संभावना जताई है.

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया

बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया की वजह से अगले 2 दिनों तक अच्छी बारिश के चांस बन रहे हैं. मौसम विभाग ने आज ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बारिश का रेड अलर्ट जताया है. जबकि पश्चिम बंगाल और झारखंड में बारिश का येलो अलर्ट बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक कुछ इलाकों में इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. फिलहाल बारिश की अच्छी संभावना बन रही है.

दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम बदलने वाला है. एक हफ्ते से बारिश नहीं होने की वजह से दिल्ली में उमस भरी गर्मी का असर तेज हो गया है. यहां तापमान 35 डिग्री के पार होने की वजह से उमस का असर दिख रहा है. हालांकि दिल्ली मौसम विभाग के मुताबिग सुबह अब हल्की धुंध दिल्ली के मौसम में दिख रही है. ऐसे में अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश दिल्ली-एनसीआर में हो सकती है.

देश में बारिश की कमी 

भारत मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून सीजन के दौरान 1 जून से 9 सितंबर के बीच औसत से 15 फीसदी कम बारिश रिकार्ड की गई है. बारिश की सबसे ज्यादा कमी दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में रिकॉर्ड की गई है जहां औसत से 27 फीसदी कम बारिश हुई है. पूर्वी और उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश की कमी 24 फीसदी रिकॉर्ड की गई है. इस दौरान उत्तर पश्चिम भारत में मानसून की बारिश की कमी 9 प्रतिशत और मध्य भारत में 7 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई. यानि बारिश की कमी का असर यहां भी दिख रहा है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
31 ° C
32.1 °
31 °
84 %
2.6kmh
93 %
Fri
34 °
Sat
29 °
Sun
36 °
Mon
35 °
Tue
34 °

Most Popular