33 C
New Delhi
Wednesday, September 9, 2026
HomeImpact FeatureRRB Paramedical Recruitment: रेलवे में पैरामेडिकल के 560 पदों पर भर्ती, जानें...

RRB Paramedical Recruitment: रेलवे में पैरामेडिकल के 560 पदों पर भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

RRB Paramedical Recruitment: रेलवे की नौकरी के लिए हर साल लाखों युवा आवेदन करते हैं और भर्ती का बेसब्री से इंतजार होता है. ऐसे ही युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल कैटेगरी के 560 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है. नोटिफिकेशन में बताया गया है कि RRB की तरफ से पैरामेडिकल पोस्ट के लिए जारी कुल 560 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर से शुरू हो जाएंगे और 14 अक्टूबर तक इन तमाम पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है.

इतनी है आयुसीमा

इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पोस्ट के लिए आवेदन लिंक एक्टिव होने के बाद से तय डेडलाइन या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं. आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

ऐसे होगा चयन 

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), दस्तावेज सत्यापन (डीवी), चिकित्सा जांच (एमई), आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 7वें सीपीसी के अनुसार पे लेवल 3 से पे लेवल 7 के बीच प्रतिमाह होगी. इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.

आवेदन भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग हिसाब से तय आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपए और एससी/एसटी/पूर्व सैनिक/विकलांग व्यक्ति/महिला/ट्रांसजेंडर/अल्पसंख्यक/ईबीसी के लिए 250 रुपये तय किया गया है.

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि आरआरबी की ओर से पैरामेडिकल पोस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती प्रक्रिया, आयु सीमा, सैलरी, योग्यता, आदि से जुड़ी विस्तृत जानकारी का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. हालांकि, इसके लिए उम्मीदवारों को सम-दर-समय ऑफिशियल पोर्टल को चेक करने की सलाह दी जाती है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
33 ° C
33 °
32.1 °
62 %
2.1kmh
13 %
Wed
33 °
Thu
37 °
Fri
38 °
Sat
31 °
Sun
35 °

Most Popular