33 C
New Delhi
Friday, September 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़CGPSC Exam 2026: 608 अभ्यर्थियों का होगा फेसलेस इंटरव्यू, दूसरी बार लागू...

CGPSC Exam 2026: 608 अभ्यर्थियों का होगा फेसलेस इंटरव्यू, दूसरी बार लागू हुई नई व्यवस्था

CGPSC Exam 2026: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य सेवा परीक्षा के साक्षात्कार 21 सितंबर से आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार में खास बात यह है कि इसमें फेसलेस इंटरव्यू लिया जाएगा। ऐसा फेसलेस इंटरव्यू आयोग की ओर से दूसरी बार लिया जा रहा है। आयोग की ओर से पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पिछले साल भी इस प्रकार के प्रयोग किए गए थे। पीएससी एक्सपर्ट अंकित अग्रवाल ने बताया कि फेसलेस इंटरव्यू में अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दौरान अपनी व्यक्तिगत जानकारी नहीं देनी होगी। साथ ही अभ्यर्थी से जुड़ी कोई भी जानकारी बोर्ड मेंबर्स को नहीं देनी है। इससे बोर्ड अभ्यर्थियों के प्रति न्यूट्रल रहता है। पक्षपात को दूर रखने के लिए और पारदर्शिता के लिए इसे लाया गया है। पिछले साल पहली बार उपयोग किया गया था।

608 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा परिणाम में वर्गवार-उपवर्गवार न्यूनतम अर्हकारी अंक अर्जित करने वाले अभ्यर्थियों के उपलब्धता के आधार पर 608 अभ्यर्थियों को प्रावधिक आधार पर साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया गया है। चिन्हांकित अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। चिन्हांकित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 21 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के माध्यम से 20 विभागों में 265 पदों पर भर्ती की जाएगी।

दो पालियों में होगा साक्षात्कार

साक्षात्कार दो पालियों में आयोजित होंगे। अंतिम दिन यानी 1 अक्टूबर को ही एक पाली में साक्षात्कार होंगे। अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन साक्षात्कार तिथि के एक दिन पूर्व निर्धारित पाली प्रथम पाली सुबह 9.30 बजे और द्वितीय पाली दोपहर 1.30 बजे किया जाकर निर्धारित तिथि को साक्षात्कार लिया जाएगा। अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए प्रथम पाली 9 बजे और द्वितीय पाली दोपहर 1 बजे आयोग कार्यालय में उपस्थित होना होगा। दस्तावेजों के सत्यापन में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिक जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित रहे तो नहीं मिलेगा इंटरव्यू का मौका

आयोग ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को अपनी निर्धारित तिथि और पाली के अनुसार समय पर आयोग कार्यालय पहुंचना होगा। साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन से संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग की ओर से जारी सूचना में उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित तिथि, समय और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी पहले से जांच लें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
33 ° C
33 °
31.1 °
70 %
4.1kmh
99 %
Fri
33 °
Sat
26 °
Sun
36 °
Mon
39 °
Tue
40 °

Most Popular