32 C
New Delhi
Thursday, September 3, 2026
HomeमौसमWeather Update: दिल्ली-UP समेत 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जन्माष्टमी से...

Weather Update: दिल्ली-UP समेत 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जन्माष्टमी से पहले बिगड़ेगा मौसम

Weather Update: देश में मौसम का मिजाज कुछ अजीब सा है. कहीं बारिश तो कहीं गर्मी से बुरा हाल है. इस बदलते मौसम में बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. मौसम विभाग ने 3 सितंबर के लिए यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों के लिए भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 65 किमी. प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. जन्माष्टमी से पहले उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. राज्य के 15 जिलों पर आज बारिश का खतरा मंडरा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. अब तक कुल 35 जिले प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 23 जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं. अब तक 16,784 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है.

वहीं पहाड़ी राज्यों के लिए लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है. देश के पूर्वी राज्यों में आकाशीय बिजली की चेतावनी भी जारी की गई है. वहीं 5 से ज्यादा राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. बता दें कि मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना, मेघालय,असम, छत्तीसगढ़, और हिमाचल प्रदेश के लिए कुछ ही घंटों में तेज बारिश का अनुमान जताया है. कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम देखें.

इन 17 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी

  1. उत्तर प्रदेश
  2. दिल्ली
  3. बिहार
  4. उत्तराखंड
  5. राजस्थान
  6. मध्य प्रदेश
  7. पंजाब
  8. हिमाचल प्रदेश
  9.  जम्मू-कश्मीर
  10.  छत्तीसगढ़
  11. ओडिशा
  12. पश्चिम बंगाल
  13.  गुजरात
  14. महाराष्ट्र
  15. त्रिपुरा
  16.  असम
  17.  केरल

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश खत्म नहीं हुई है. मौसम विभाग ने3 सितंबर के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 30 से 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. गुरुवार को दिनभर बादल छाये रहेंगे और बारिश भी होगी. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है.

आज उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में जन्माष्टमी से पहले भीषण बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है.  3,4 सितंबर को आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान औरैया, बांदा, चित्रकूट, इटावा, फ़तेहपुर, हमीरपुर, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, महोबा, सीतापुर, उन्नाव में अगले दो से तीन घंटे में बारिश हो सकती है. 4 सितंबर तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 5 सितंबर तक बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है.

जन्माष्टमी से पहले बिहार का मौसम

बिहार में भी आज भारी बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. IMD के मुताबिक, 3 और 4 सितंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 6 सितंबर तक आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है.

आज उत्तराखंड का मौसम

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ जिलों के लिए आज बहु भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. देहरादून समेत तीन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी है. देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिलों भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं अन्य जिलों में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश के पूर्वानुमान के साथ ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
32 ° C
32 °
31.1 °
70 %
2.6kmh
100 %
Thu
32 °
Fri
28 °
Sat
25 °
Sun
32 °
Mon
38 °

Most Popular